Chhattisgarh Government: छत्तीसगढ़ में बीजेपी द्वारा शानदार जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने अपने सीएम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने विष्णु देव साय को अपना सीएम घोषित किया है. पार्टी ने विष्णु देव साय के साथ ही अपने दो डिप्टी सीएम बनाने का भी ऐलान किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) और विजय शर्मा (Vijay Sharma) को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा जबकि पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाएंगे.
बीजेपी ने सीएम पद के लिए जहां आदिवासी नेता का चुनाव किया है तो वहीं दो डिप्टी सीएम के चुनाव के वक्त ओबीसी वोट बैंक को भी ध्यान में रखा गया है. अरुण साव ओबीसी समाज से आते हैं. विजय शर्मा कबीरधाम जिले के कर्वधा से बीजेपी विधायक हैं. उन्होंने 39, 592 वोटों के अंतर से मंत्री मोहम्मद अकबर को हराया है. विजय शर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं, बीजेपी युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. 50 वर्षीय विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं.
यह भी पढ़ें-BJP के ईमानदार MLA, पार्टी ने चुनाव के लिए दिए थे 20 लाख रुपये, अब वापस भेजा इतना पैसा
अरुण साव की बात करें तो उन्होंने मुंगेली जिले की लोरमी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को 45891 वोटों से हराया है. वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. पिछले साल अगस्त महीने में ही उन्हें विष्णु देव साय की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. वह बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं. विधायक निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे सांसद के पद से इस्तीफा मांगा था. विजय शर्मा की तरह 55 वर्षीय अरुण साव भी पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं.
यह भी पढ़ें-Ranchi: धीरज साहू के खिलाफ BJP का एक दिवसीय धरना, सी.पी सिंह बोले- कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार
इतना ही नहीं बीजेपी ने तीन बार के सीएम और दिग्गज नेता रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष के पद देने का फैसला किया है. रमन सिंह इस बार भी सीएम पद की रेस में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने उनके अनुभव का इस्तेमाल असेंबली स्पीकर के रूप में करने का फैसला किया है. रमन सिंह ने अपने पारंपरिक राजनांदगांव से चुनाव जीता है और उनकी पार्टी पर मजबूत पकड़ भी है.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…