देश

क्या राजनीति आने वाली हैं परिणीति चोपड़ा ? अभिनेत्री ने तोड़ दी चुप्पी

Parineeti Chopra: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सिंतबर महीने में शादी हुई थी. इस कपल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुई थीं. फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आई है. हालांकि राघव चड्ढा के साथ एक्ट्रेस की ड्रीम शादी के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैलने लगी कि परिणीति भी राजनीति में आ सकती हैं. अब बॉलीवुड अभिनेत्री ने इसको खुलासा किया है. जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया कि उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया. अभिनेत्री ने कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहतर है.

दरअसल परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने राजनीति में जाने के बारे में खुलकर बात की. आप सांसद राघव से शादी के बाद से उनके राजनीति में जाने की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही थीं.

परिणीति ने राजनीति में जाने पर की खुलकर बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति से जब राजनीति में पैर रखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह (राघव चड्ढा) बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती हूं, इसलिए, मुझे नहीं लगता कि आप मुझे राजनीति में शामिल होते देखेंगे. इसके अलावा अभिनेत्री ने शादीशुदा जिंदगी पर अपनी राय रखते हुए कहा कि हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पूरे देश से हमें इतना प्यार मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि . मुझे लगता है कि अगर आप सही व्यक्ति के साथ हैं तो शादीशुदा जिंदगी सबसे अच्छी होती है.

‘राघव मेरे लिए सबसे अच्छे गिफ्ट’

वहीं परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के पिछले महीने बर्थडे पर विश करते हुए लिखा था कि तुम भगवान द्वारा मुझे दिया गया सबसे अच्छे गिफ्ट हो, मेरी रागाई! आपकी शांति ही मेरी दवा है. आज मेरा पसंदीदा दिन है क्योंकि मेरे लिए आज ही आपका जन्म हुआ था. जन्मदिन मुबारक हो पति! मुझे वापस चुनने के लिए धन्यवाद’. परिणीति अपने बिग डे पर मनीष मल्होत्रा ​​के बेज कलर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ ही उतने ही खूबसूरत गहने भी थे जो उनके आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

3 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

9 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

21 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

22 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

47 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

58 minutes ago