देश

Ranchi: धीरज साहू के खिलाफ BJP का एक दिवसीय धरना, सी.पी सिंह बोले- कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार

Jharkhand: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आयकर विभाग की रेड के दौरान 300 करोड़ से ऊपर की राशि को बरामद किया है. इसके अलावा अकूत संपत्तियों के बारे में भी पता चला है. अब इस मामले में झारखंड प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया है. धरने का नेतृत्व रांची के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी सिंह ने किया.

धरना प्रदर्शन करने के बाद विधायक ने कहा कि कांग्रेस सांसद के यहां इस तरह से अकूत संपत्ति का मिलना यह बताता है की पूरी पार्टी का हाल यही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार इन भ्रष्टाचारियों से एक-एक पाई का हिसाब ले रही है और लेती रहेगी. उन्होंने कहा कि एजेंसियों को चाहिए कि राज्य सरकार के मंत्रियों का भी काला चिट्ठा जनता के सामने लाएं.

– भारत एक्सप्रेस

 

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

44 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

47 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago