पीएम मोदी और टीएस सिंह देव
TS Singh Deo on PM Modi: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राज्यों के साथ पक्षपात नहीं करती है. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ की धरती पर पीएम मोदी की आगवानी करने का अवसर मिला.
टीएस सिंह देव ने कहा, “छत्तीसगढ़ में, हमने देखा है कि 10 में से 1 व्यक्ति को सिकल सेल है और इन लोगों के लिए केंद्र द्वारा जिस तरह का काम किया जा रहा है. मैंने कभी भी केंद्र सरकार की ओर से कोई पक्षपात नहीं देखा है. यदि हमने राज्य में काम किया है और कुछ भी मांगा है, तो उन्होंने देने से मना नहीं किया है. बता दें कि प्रतिद्वंद्वी दलों के दोनों नेताओं के भाव-भंगिमा ने संघीय व्यवस्था की सुंदरता को दर्शाया है.
टीएस सिंह देव ने कहा कि मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में हम मिलकर अपनी संघीय ढांचे की व्यवस्था को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या शिक्षा का, चाहे औद्योगिकरण या रोजगार का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में भागीदारी से हम सतत विकास करते रहेंगे.
बता दें कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने 6,350 करोड़ रुपये की कई रेल परियोजनाओं को समर्पित किया. पीएम ने छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखी.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी विश्वकर्मा जयंती पर करेंगे PM विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ, कारीगरों को मिलेगी बड़ी सौगात
देशभर में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए लगभग 6,350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र की परियोजनाओं से विकास को बढ़ावा मिलेगा. पीएम मोदी ने रायगढ़ में अपनी रैली के दौरान जी20 का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए कई नेता भारत के विकास से प्रभावित हुए. हर राज्य और क्षेत्र को समान महत्व मिल रहा है. छत्तीसगढ़ देश में विकास के पावर हाउस की तरह है. पिछले 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुआयामी विकास के लिए काम किया. आज राज्य में रेलवे के विकास में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है.”
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…