देश

17 सितंबर को ‘यशोभूमि’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी, यहां देखें तस्वीरें

YashoBhoomi: पीएम मोदी 17 सिंतबर को दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे. बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों के लिए विश्व स्तरीय इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) बनाया गया है. इस दौरान पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 के बीच मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे. बता दें कि 8.9 लाख वर्ग मीटर में फैला ‘यशोभूमि’ दुनिया की सबसे बड़ी MICE केंद्र बनने की ओर अग्रसर है.

73 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस कन्वेंशन सेंटर में मुख्य सभागार, ग्रैंड बॉलरूम सहित 15 कन्वेंशन रूम और 13 मीटिंग रूम शामिल हैं. इसमें एक साथ 11 हजार प्रतिनिधी बैठ सकते हैं. कन्वेंशन सेंटर में देश का सबसे बड़ा एलईडी मीडिया फेकेड है.

मुख्य सभागार में एक साथ बैठ सकेंगे 6 हजार मेहमान

कन्वेंशन सेंटर के मुख्य सभागार में लगभग 6,000 मेहमानों की बैठने की क्षमता है. ऑडिटोरियम को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के अनुसार बनाया गया है. ऑडिटोरियम में लकड़ी के फर्श लगाए गए हैं. साउंड प्रूफ दीवारों की वजह से पैनल के लोग विश्व स्तरीय अनुभव कर सकेंगे. छत पर बने ग्रैंड बॉलरूम में लगभग 2,500 मेहमानों की मेजबानी की जा सकती है. इसमें एक विस्तारित खुला क्षेत्र भी है जिसमें 500 लोग बैठ सकते हैं. आठ मंजिलों में फैले 13 मीटिंग रूम में विभिन्न स्तरों की विभिन्न बैठकें आयोजित करने की परिकल्पना की गई है.

दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉलों में से एक है यशोभूमि

यशोभूमि दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉलों में से एक है. 1.07 लाख वर्ग मीटर से अधिक में बने इन प्रदर्शनी हॉलों का उपयोग प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों और व्यावसायिक कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए किया जाएगा. इसमें मीडिया रूम, वीवीआईपी लाउंज, क्लोक सुविधाएं, आगंतुक सूचना केंद्र, टिकटिंग जैसे विभिन्न सहायता क्षेत्र होंगे. इसमें भारतीय संस्कृति से प्रेरित सामग्री और वस्तुएं शामिल हैं, जिसमें पीतल की जड़ाई रंगोली पैटर्न का प्रतिनिधित्व करती है. रोशनी वाली पैटर्न वाली दीवारें हैं. द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ यशोभूमि दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगी. दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति को भी 90 से बढ़ाकर 120 किमी/घंटा करेगी, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा. नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक की कुल यात्रा में लगभग 21 मिनट लगेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

9 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

15 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

29 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

35 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago