देश

Prayagraj Express ट्रेन में शराब की बोतलों के साथ पकड़े गए दो TTE सस्पेंड, आरोप- यात्रियों को महंगे दामों में कराते थे उपलब्ध

Prayagraj:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्टेशन पर तब हलचल मच गई जब प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन में विजिलेंस टीम ने छापा मारा. थोड़ी देर तक किसी को कुछ नहीं पता चला, लेकिन बाद में पता चला कि दो टीटीई ही ट्रेन में शराब को बोतलें और कैश लेकर चल रहे हैं. इसके बाद दोनों से पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद डीआरएम (DRM) ने भी कार्रवाई करते हुए दोनों टीटीई को सस्पेंड कर दिया. मंगलवार की रात को प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए निकली. इस दौरान दोनों टीटीई अपनी ड्यूटी पर तैनात थे.

जानकारी के मुताबिक, विजिसलेंस टीम ने रात में ही ट्रेन को चेक कर लिया था, लेकिन बुधवार की सुबह जब ट्रेन प्रयागराज पहुंची तो विजिलेंस टीम ने उन्हें धर दबोचा. इस दौरान उनके पास से 11 शराब की बोतलें और 1.28 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ.

कुछ समय से मिल रही थीं शिकायतें

खबरों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में टीटीई के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं. इसके चलते ही विजिलेंस टीम उनकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी, तभी विजिलेंस टीम को दोनों टीटीई पर शक हुआ. इसके बाद टीम ने प्लान बनाया और प्रयागराज स्टेशन पर सुबह ही दोनों टीटीई को पकड़ लिया और उनके बैग की तलाशी ली गई. बैग में शराब की 11 बोतलें और 1 लाख से ज्यादा का कैश देखकर विजिलेंस टीम भी हैरान रह गई. हालांकि दोनों आरोपी टीटीई ने पूछताछ में क्या बताया. इसको गुप्त रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर के साथ हनुमान गढ़ी का भी होगा सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये हाई टेक सुविधाएं

शराब और कैश मिलने मिलने पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों पर आरोप लगा है कि ये दोनो टीटीई ट्रेन में यात्रियों को महेंगे दामों में शराब बेचा करते थे. विजिलेंस टीम की छापेमारी के बाद अब विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

22 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

23 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

34 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

42 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago