सांकेतिक फोटो
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एम. के फैजी की ईडी रिमांड की अवधि को पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिन के लिए बढ़ा दिया है. ईडी ने पांच दिन की रिमांड की मांग की थी. ईडी की ओर से पेश वकील ने कहा कि इस मामले से संबंधित कई सबूत बरामद करना है. ईडी के कुछ सवालों बकम जवाब अभी तक नही मिल पाया है. लिहाजा पांच दिन के लिए अतिरिक्त रिमांड पर भेजा जाए. हालांकि फैजी ने ईडी रिमांड की अवधि बढ़ाने का विरोध किया है.
ईडी ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ईडी ने एसडीपीआई के करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह छापेमारी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, चेन्नई, झारखंड में पाकुड़, केरल में एसडीपीआई मुख्यालय, त्रिवंतपुरम, मलप्पुरम, कोलकाता, आंधप्रदेश में नांदयाल, की गई थी.
फैजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था जिसको पटियाला हाउस कोर्ट में 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया था. रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की गई थी. हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जांच के दौरान जुटाए गए काफी महत्वपूर्ण सबूतों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर फैजी को गिरफ्तार किया गया है.
पीएफआई की राजनीतिक शाखा माने जाने वाले सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को 2018-19 से 11 करोड़ रुपये से अधिक नकव चंदा मिला है. दिल्ली में एक गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में एसडीपीआई गठत जून 2009 में किया गया था और अप्रैल 2010 में निर्वाचन आयोग के पास इसे पंजीकृत कराया गया. बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2022 में पीएफआई व उससे संबंधित कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था.
ये भी पढ़ें: अयोध्या भूमि अधिग्रहण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, यूपी सरकार पर अनियमितताओं का आरोप
-भारत एक्सप्रेस
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…