Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़ी खबर! भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED का छापा, 15 जगहों पर चल रही छापेमारी, पूर्व सीएम से भी पूछताछ

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED ने छापा मारा है. ईडी की ये कार्रवाई  15 जगहों पर चल रही है. 

Bhupesh Baghel

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED ने छापा मारा है. ईडी की ये कार्रवाई  15 जगहों पर चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले को लेकर की जा रही है. ईडी की इस कार्रवाई से पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

भूपेश बघेल ने कार्रवाई को बताया षड्यंत्र

वहीं ईडी के इस एक्श को लेकर पूर्व सीएम ने प्रतिक्रिया दी है. उनके कार्यालय की ओर से भूपेश बघेल के एक्स हैंडल से एक पोस्ट की गई है, जिसमें लिखा गया है कि “सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.”

शराब घोटाले में ईडी का एक्शन

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने आज (10 मार्च) सुबह चैतन्य बघेल से जुड़े ठिकानो पर छापा मारा है. सूत्रों का कहना है कि कुल 15 जगहों पर छापेमारी की गई है. यह रेड राज्य में हुए शराब घोटाले को लेकर हुई है. भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का नाम इस घोटाले की जांच के दौरान सामने आया था.

यह भी पढ़ें- Haryana ED Raid: पूर्व MLA दिलबाग सिंह के घर पर ईडी का छापा, अवैध विदेशी असलहे, 5 करोड़ कैश और बुलियन बरामद

ईडी कुर्क कर चुकी है करोड़ों की संपत्ति

बता दें कि इससे पहले ईडी ने इस मामले में और भी कार्रवाई कर चुकी है. जांच एजेंसी ने पिछले साल मई में पूर्व IAS अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर दिया था. कुर्क की गई इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 205.49 करोड़ रुपये थी.

शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री गिरफ्तार

गौरतलब है कि ईडी शराब घोटाला मामलें में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. ऐसे में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की टेंशन भी बढ़ गई है. ईडी के अधिकारी आज सुबह भिलाई स्थित उनके घर पहुंचे और पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital