देश

Chhattisgarh: चुनाव से पहले बड़ी वारदात, नक्सलियों ने घर में घुसकर BJP नेता पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. चुनाव को लेकर सुरक्षा के के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं. इसी बीच नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. एक गांव में घुसकर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसको लेकर हड़कंप मच गया है. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. उनकी मांग है कि सरकार मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे.

बीजेपी नेता बिरझू ताराम के घर पहुंचकर मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहला मानपुर विकासखंड के औधी थाना से सटे गांव सरखेड़ा में शनिवार की देर रात करीब एक दर्जन नक्सलियों ने हमला बोल दिया. नक्सलियों ने बीजेपी नेता बिरझू ताराम के घर पहुंचकर उन्हें गोली मार दी. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बीजेपी नेता बिरझू ताराम की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है.

परिजनों ने अंतिम  संस्कार करने से किया मना

हत्या के बाद परिजनों ने इस वारदात को टारगेट किलिंग बताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. परिजनों ने सरकार से मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए. इसके अलावा 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया है.

नक्सलियों ने जारी किया था पर्चा

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बिरझू ताराम को पहले से टारगेट कर रखा था. जिसको लेकर नक्सली संगठन ने पर्चा भी जारी किया था, लेकिन पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. जिसका नतीजा ये हुआ कि नक्सलियों ने बीजेपी बिरझू ताराम की हत्या कर दी. नक्सली देर रात करीब 8 बजे एक दर्जन की संख्या में पहुंचे और बीजेपी नेता के घर पर हमला कर दिया. बिरझू ताराम को नक्सलियों ने सीने में इंसॉस रायफल से चार गोलियां मारी. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- कांग्रेसी ताला लेकर चलते हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं पर डाल देते हैं ताला- विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम शिवराज

बीजेपी नेता बोले- टारगेट किलिंग

बीजेपी नेता की हत्या को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी इसे टारगेट किलिंग करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं डरेंगे. होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देंगे. बिरझू ताराम की मौत को बेकार नहीं जाने देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

4 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

33 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

50 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago