प्रतीकात्मक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में पदस्थ प्रधान आरक्षक की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस जवान दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था. जानकारी के अनुसार जवान चार दिन की छुट्टी पर था. मृतक प्रधान आरक्षक भाई की शादी में शामिल होने भैरमगढ़ थाना के कडेनार गांव पहुंचा था. यहां नक्सलियों ने घर में चल रहे शादी समारोह में नाच गाने के बीच पहुंच कर जवान की गला रेतकर हत्या कर दी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात उस वक्त हुई, जब पीड़ित हेड कांस्टेबल मनीराम वेट्टी दंतेवाड़ा जिले से सटे भैरमगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बेलचर गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में पुलिस लाइन में तैनात वेट्टी पिछले चार दिन से छुट्टी पर थे और नक्सलियों के गढ़ में स्थित गांव में बिना किसी को बताए विवाह समारोह में शामिल होने गए थे.
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब वेट्टी परिवार के सदस्यों के साथ समारोह में व्यस्त थे, तो हमलावरों ने वहां धावा बोल दिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़े:- UP News: सैकड़ों शिक्षामित्रों ने राजधानी में भरी हुंकार, शिक्षकों के बराबर वेतन-भत्ते की मांग
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. अधिकारी ने बताया, “प्रथम दृष्टया, हमले के तौर-तरीके से पता चलता है कि इसे नक्सलियों की एक छोटी सी टीम ने अंजाम दिया. पुलिस की एक टीम ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी शुरू कर दी है.”
बोरतलाव थाना क्षेत्र के मध्य नक्सलियों ने बाइक पर जा रहे दो जवानों को गोली मार दी. गोली लगने से बाइक सवार हवलदार राजेश सिंह राजपूत मोके पर ही मौत हो गई तो दूसरे जवान ललित कुमार ने डोंगरगढ़ चिकित्सालय में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार दोनों जवान सुबह बाइक से महाराष्ट्र की ओर जा रहें थे. इस घटना में शहीद हलवदार राजेश सिंह राजपूत डोंगरगढ़ निवासी थे. वहीं शहीद हुए ललित समरथ दांदेवाड़ा निवासी थे.
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…