देश

UP News: चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिलाओं ने दारोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप, डीएम की चौखट पर फूट-फूटकर रोईं

Hapur News: जिलाधिकारी (DM) की चौखट पर बिलख-बिलख कर रो रही महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो (Viral Video) उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का बताया जा रहा है. जब महिलाओं से रोने की वजह पूछी गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि वे उनके घरों में हुई चोरी की शिकायत लेकर थाने गईं थी तब दारोगा ने उनके साथ अभद्रता की. अब वे डीएम मेधा रूपम से शिकायत करने आई हैं. इस दौरान एक महिला के बेहोश हो जाने पर अस्पताल ले जाया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव भोवापुर में देर रात चोरों ने सुमित और राशन डीलर सोनू के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दोनों मकान से करीब लाखों रूपए के आभूषण सहित नकदी और कैश लूट ले गए. इस दौरान घरवाले घर में नहीं थे, जब मकान में हुई चोरी की जानकारी सुमित और सोनू के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया. वह शिकायत करने के लिए छिजारसी चौकी पर पहुंचे. महिलाओं का आरोप है कि चौकी पर बैठे दारोगा ने उनके साथ अभद्रता की. इसी बात से नाराज करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण महिलाएं डीएम आवास पर पहुंच गईं. यहां महिलाओं ने आवास घेरकर धरना देना शुरू कर दिया और डीएम की चौखट पर ही बिलख-बिलख कर रोने लगीं.

पढ़ें ये भी- Bihar: कई पार्टियों का दामन थाम चुके हैं उपेन्द्र कुशवाहा, JDU से इस्तीफा देकर अब बनायेंगे अपनी पार्टी

दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी महिलाएं

महिलाओं का कहना था कि जब तक दारोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और चोरों को नहीं पकड़ा जाएगा, उनके वापस नहीं जाएंगी. इसी दौरान एक महिला डीएम के आवास के बाहर ही रोते-रोते बेहोश हो गई, जिसके बाद उस महिला को स्वास्थ्य चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. उधर, डीएम आवास को घेरकर प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया और पुलिस को चोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये. वहीं आरोपी दारोगा के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

4 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

14 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

16 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

25 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

34 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

42 minutes ago