भारतीय रेल (सांकेतिक तस्वीर).
Indian Railways: भारतीय रेलवे में कर्मचारियों की लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं, जिसको लेकर कई बार विभाग को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, रेलवे के एक कर्मचारी को अपनी ड्यूटी के दौरान पत्नी से बात करना रेलवे को महंगा पड़ गया और विभाग को 3 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो गया. हालांकि, रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन मास्टर को तत्काल निलंबित कर दिया.
दरअसल, स्टेशन मास्टर अपनी पत्नी से बात करते हुए ‘ओके’ बोला, जिसे उसके माईक्रोफोन पर एक सहकर्मी लोको पायलट ने सुन लिया. फिर, ट्रेन को आगे बढ़ाने की हरी झंडी मानकर ट्रेन (मालगाड़ी) को छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में प्रतिबंधित मार्ग से भेज दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेशन मास्टर ने अपनी पत्नी के साथ हुए फोन कॉल को ‘ओके’ के साथ खत्म कर दिया था. लेकिन, लोकोपायलट ने इसे गलती से माओवादी इलाके में ट्रेन को भेजने की मंजूरी मान लिया.
बता दें कि स्टेशन मास्टर विशाखापत्तनम का रहने वाला है. अब उसकी तलाकशुदा पत्नी दुर्ग की रहने वाली है. अब से 12 साल पहले 13 अक्टूबर 2011 को उसकी शादी हुई थी. लेकिन, दुल्हन किसी अन्य पुरुष के साथ अपने साथ अपने पिछले रिश्ते की वजह से नाखुश थी. बताया जाता है कि उसने अपने पति के सामने स्वीकार किया था कि पुराने ब्रेकअप से उबर नहीं पाई है. जिसकी वजह से अक्सर घर में कलह होने लगी थी.
स्टेशन मास्टर ने अपने सास-ससुर से इस संबंध में बातचीत की, जिन्होंने विश्वास दिलाया लेकिन महिला ने अपने प्रेमी के साथ बातचीत बातचीत बंद नहीं की. जब उसका पति उसके बगल में सो रहा होता तो भी वह उसे बुला लेती. इस वजह से शादी पहले से ही खतरे में थी.
एक रात जब उसने स्टेशन मास्टर को कॉल किया तो वह ड्यूटी पर था और वे बातचीत के दौरान आपस में झगड़ने लगे. चूंकि, वह काम पर था और उसने यह कह कर कॉल कट कर दी “हम घर पर बात करेंगे, ठीक है?” इस दौरान उसे (स्टेशन मास्टर) को पता नहीं चल सका कि उसका सहकर्मी माइक्रोफोन पर है. दूसरी तरह उसके सहकर्मी ने ओके सुना और ट्रेन को माओवाद प्रभावित क्षेत्र में प्रतिबंधित मार्ग पर मालगाड़ी को रवाना कर दिया. हालांकि, किसी प्रकार की दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन इससे रेलवे को 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…