मनोरंजन

Kangana Ranaut पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी के निधन से शोक में डूबी एक्ट्रेस, तस्वीरों के साथ शेयर किया भावुक पोस्ट

Kangana Ranaut Nani Passed Away: बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस की नानी का निधन हो गया है. जिसकी वजह से कंगना काफी दुखी हो गई है. कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस दुखद घटना की वजह से उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई है.

एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि उनकी नानी 100 साल से भी ऊपर की थीं. उन्हें हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक आया था. कंगना ने दुख जताते हुए नानी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने दिला का दर्द बयां किया है. उनका पोस्ट देख अब फैंस भी भावुक हो रहे हैं.

कंगना ने अपनी नानी संग शेयर की तस्वीर

कंगना ने बताया कि नानी शुक्रवार रात चल बसीं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नानी के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बात करते हुए दोनों हंसती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ ही एक भावुक कर देने वाली बात भी लिखी है. एक्ट्रेस ने कहा कि कल रात मेरी नानी जी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हुआ. सारा परिवार शोक में है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें. कंगना ने अपने अगले पोस्ट में नानी को लेकर कई खुलासे किए हैं कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की थी.

नानी ने कैसे की थी अपने बच्चों की परवरिश?

वहीं कंगना रनौत ने दूसरी फोटो में एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी नानी बहुत ही बेहतरीन औरत थीं, उनके 5 बच्चे थे, नाना जी की कमाई ज्यादा नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाया. उनके बच्चों को सरकारी नौकरी भी मिली,जो इस समय में मिलना काफी मुश्किल हुआ करती थी. उनके सभी बच्चे नौकरी करते हैं और उन्हें अपने सभी बच्चों पर बहुत गर्व था.’

ये भी पढ़ें:Rupali Ganguly की सौतेली बेटी Esha Verma ने लगाया गंभीर आरोप, एक्ट्रेस ने बताया कैसे उनकी मां को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया

खुद करती थीं अपना सारा काम

कंगना ने नानी के साथ अगली तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘हम अपनी नानी जी के बहुत आभारी हैं, मेरी नानी जी 5 फीट 8 इंच लम्बी थीं, जो एक पहाड़ी महिला के लिए बहुत रेयर होता है, मुझे उनकी हाइट, हेल्थ और मेटाबॉलिज्म मिला है. मेरी नानी जी इतनी स्वस्थ और जीवंत थीं कि भले ही वो 100 साल से ऊपर थीं, लेकिन उन्होंने अपना सारा काम खुद ही किया.

कुछ दिन पहले आया था ब्रेन स्ट्रोक

इसके बाद कंगना ने नानी की ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. उन्होंने  कहा, ‘कुछ दिन पहले वो अपना कमरा साफ कर रही थीं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके कारण वो बिस्तर पर पड़ी रहीं और उस स्थिति में उनके लिए ये बेहद दर्दनाक था. उन्होंने एक शानदार जिंदगी जी है और हम सभी के लिए एक प्रेरणा बन गईं. वो हमेशा हमारे DNA और हमारी उपस्थिति में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

4 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

22 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

23 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

34 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

50 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

1 hour ago