देश

VIDEO: राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर अमृत उद्यान पहुंचे CJI डीवाई चंद्रचूड़, साथ में सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज भी रहे मौजूद

Amrit Garden: भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान पहुंचे. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों ने भी अपने-अपने परिवारों के साथ राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान पहुंचकर वहां की खूबसूरती का दीदार किया.

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का दौरा करने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रण दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट के जजों ने अमृत उद्यान के रंग-बिरंगे और अलग-अलग विलक्षण प्रजातियों के फूलों को देखा. वहीं राष्ट्रपति भवन की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के जजों के परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तस्वीरें भी खिंचवाईं

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोटो भी खिंचवाया. मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ यहां अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ पहुंचे थे.

मुगल गार्डन का नाम बदल कर किया गया अमृत उद्यान 

सुप्रीम कोर्ट के जजों का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में इस उद्यान का नाम मुगल गार्डन से बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है. इसके नाम बदलने को लेकर भी राजनीति हो रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे समारोह को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में चिह्नित करने के लिए उद्यानों को ‘अमृत उद्यान’ का नाम दिया. नाम बदलने को लेकर राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने आदेश जारी किया था. जिसके बाद से इसका नाम अमृत उद्यान कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: JNU Alumni Meet 2023: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एलुमनाई मीट का आयोजन, देश-विदेश से आए जेएनयू के पूर्व छात्र

31 जनवरी से आम लोगों के लिए खोला गया अमृत उद्यान

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान को पिछले ही महीने 31 जनवरी से आम लोगों के लिए खोला गया है. बताया जा रहा है कि यह 26 मार्च 2023 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा. अमृत उद्यान की खूबसूरती का नजारा अधिक से अधिक लोग ले सकें इसके लिए  प्रत्येक घंटे के स्लॉट को भी बढ़ाया गया है. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच एक घंटे के 6 स्लॉट में लोगों को जाने की अनुमति है. एक स्लॉट में निर्धारित संख्या में लोगों को जाने की अनुमति मिलती है.

Rohit Rai

Recent Posts

पराली के धुएं से देश को खतरा! बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार से जोड़े हाथ, राहुल गांधी को भी दे डाली नसीहत

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…

6 minutes ago

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

57 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

1 hour ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

1 hour ago