शशि थरूर और परवेज मुशर्रफ
Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का दुबई के अस्पताल निधन हो गया है. पाकिस्तान के जियो न्यूज के हवाले से बताया गया कि पूर्व राष्ट्रपति को इलाज के लिए दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कभी भारत के कट्टर दुश्मन रहे मुशर्रफ 2002 से 2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे. उनके इस ट्वीट के बाद देश में सियासत गरमा गई है. शशि थरूर के ट्वीट को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है.
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का एक दुर्लभ बीमारी के कारण निधन हो गया: कभी भारत के कट्टर दुश्मन रहे वह 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे. मैंने संयुक्त राष्ट्र में उन दिनों उनसे हर साल मुलाकात की थी और उन्हें चतुर और अपने कूटनीतिक विचारों में स्पष्ट पाया था. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें.”
शशि थरूर के ट्वीट को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, “परवेज मुशर्रफ करगिल युद्ध के आर्किटेक्ट, तानाशाह और जघन्य अपराधों के आरोपी थे. उन्होंने तालिबान और ओसामा ‘भाई’ और ‘नायक’ माना, जिन्होंने अपने मृत सैनिकों के शवों को लेने से इनकार कर दिया. कांग्रेस द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है. हैरानी हो रही है? फिर से कांग्रेस की पाक परस्ती सामने आ गई है.”
ये भी पढ़ें: Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में थे भर्ती
दुबई के अस्पताल में भर्ती परवेज मुशर्रफ चलने में असमर्थ थे, वे पूरी तरह से व्हील चेयर के भरोसे थे. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति खाना भी नहीं खा रहे थे. परवेज मुशर्रफ को पेशावर हाई कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को मौत की सजा सुनाई थी. मुशर्रफ ने साल 1999 में नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार का तख्तापलट कर पाकिस्तान की बागडोर संभाली थी.
-भारत एक्सप्रेस
Sanitary Pad Vending Machine: यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने प्रदेश के…
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…