देश

Manipur Violence: मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह नहीं देंगे इस्तीफा, बोले- अगर केंद्र सरकार कहेगी तो छोड़ दूंगा पद

मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा हो रही है. इस हिंसा में अब तक करीब 170 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है. वहीं हजारों परिवार घर छोड़कर शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर हैं. तमाम कोशिश के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं. सेना, असम रायफल्स के अलावा स्थानीय पुलिस और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है. हाल ही में दो महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकत करने का वीडियो सामने आया था.जिसको लेकर पूरे देश में लोगों के अंदर गुस्सा दिखाई दिया. विपक्ष लगातार सीएम एन. बीरेन सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहा है.

इस्तीफा नहीं देंगे मुख्यमंत्री

अब मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने साफ कर दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. राज्य में जारी हिंसक घटनाओं को लेकर लगातार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठ रही है. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व बोले तो पर वह ऐसा करने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें- महागठबंधन सरकार में ऑल इज वेल नहीं! CM नीतीश ने आरजेडी मंत्री का बदला फैसला, रद्द किया 450 से अधिक अधिकारियों का तबादला

जनता चाहेगी तो छोड़ दूंगा पद

दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग उठा रहा है. बीरेन सिंह से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि उनके इस्तीफे की चर्चाएं हो रही हैं और इस तरह की भी बातें हो रही हैं कि बीजेपी उनसे इस्तीफे के लिए कह सकती है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मणिपुर की जनता ने उन्हें चुना है. उन्होंने कहा, “इस्तीफे का सवाल ही नहीं है, लेकिन हां, अगर केंद्रीय नेतृत्व कहता है और मणिपुर की जनता चाहेगी तो मैं अपना पद छोड़ दूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

4 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

15 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

20 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

46 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

49 minutes ago