देश

बच्चे ने निगला चुंबक, बिना चीर-फाड़ डॉक्टरों ने 2 मिनट में कैसे बचाई जान? पढ़ें चंद्रपुर में हुआ कमाल

Chandrapur Child Swallows Magnet: चंद्रपुर/अभिषेक: बच्चों को खिलौने देते समय माता-पिता का सतर्क रहना कितना जरूरी है, यह महाराष्ट्र के चंद्रपुर की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से साबित हो गया है. यहां 6 साल के एक बच्चे ने खेलते समय गलती से चुंबक निगल लिया. मामला तब और गंभीर हो गया जब सर्जरी के लिए बच्चे को एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) देना नामुमकिन था. ऐसे में आधुनिक मेडिकल साइंस की तकनीक ‘बिना सर्जरी वाले टेलिस्कोप’ (एंडोस्कोपी) ने बच्चे की जान बचाकर एक नई मिसाल पेश की है.

लापरवाही पड़ सकती है भारी (Chandrapur Endoscopy procedure)

चंद्रपुर का रहने वाला यह 6 वर्षीय बच्चा घर पर अकेले चुंबक से खेल रहा था. उस वक्त उसके माता-पिता आस-पास नहीं थे. खेलते-खेलते मासूम ने चुंबक मुंह में डाल लिया और वह सीधे पेट में चला गया. घबराहट में जब बच्चे ने रोते हुए माता-पिता को बताया कि पेट में कुछ चला गया है, तब परिजनों के होश उड़ गए. वे बिना देरी किए बच्चे को लेकर चंद्रपुर के जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपी स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल सैनानी के पास पहुंचे.

डॉक्टरों के सामने थी बड़ी चुनौती

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों के सामने एक बड़ी तकनीकी चुनौती खड़ी हो गई. दरअसल, घटना से कुछ ही देर पहले बच्चे ने खाना खाया था. मेडिकल साइंस के अनुसार, भरे पेट में मरीज को एनेस्थीसिया (बेहोश करना) देना बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि इससे उल्टी होकर खाना फेफड़ों में जाने का रिस्क रहता है. बच्चे की गंभीर हालत और संभावित खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत फैसला लिया कि वे बिना चीर-फाड़ और बिना बेहोश किए ही इस चुंबक को बाहर निकालेंगे.

बिना सर्जरी 2 मिनट में कमाल (Non-surgical telescope In Chandrapur)

डॉ. राहुल सैनानी ने समय बर्बाद किए बिना ‘एंडोस्कोपी’ तकनीक का इस्तेमाल किया. इसे मेडिकल भाषा में बिना सर्जरी वाला टेलिस्कोप भी कहा जा सकता है. इस प्रक्रिया में एक पतली, लचीली ट्यूब (जिसके सिरे पर एक छोटा सा कैमरा और लाइट लगी होती है) को मरीज के मुंह के रास्ते पेट में डाला जाता है. बाहर स्क्रीन पर डॉक्टर अंदर की स्थिति देखते हैं.

ये भी पढ़ें: SBI खुद हुआ ‘डिफॉल्टर’! 38 महीने से नहीं मिला किराया, मकान मालिक ने जड़ा ताला

इस खास टेलिस्कोप की मदद से डॉक्टरों ने चुंबक की सटीक लोकेशन का पता लगाया और विशेष उपकरणों के जरिए सिर्फ 2 मिनट के अंदर चुंबक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस आधुनिक तकनीक के कारण बच्चे को न तो किसी चीरे (Incision) के दर्द से गुजरना पड़ा और न ही कोई बड़ी सर्जरी करनी पड़ी.

हेल्थ और सेफ्टी अलर्ट

मेडिकल एक्सपर्ट्स इस घटना को माता-पिता के लिए एक बड़ा ‘वेक-अप कॉल’ मान रहे हैं. बच्चों के मामले में इन बातों का विशेष ध्यान रखें. छोटे बच्चों को कभी भी छोटे चुंबक, सिक्के, बटन बैटरी या ऐसे खिलौने न दें जिन्हें आसानी से निगला जा सके. (बैटरी या कई चुंबक एक साथ निगलना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि ये आंतों को फाड़ सकते हैं. जब भी बच्चे खेल रहे हों, तो घर के किसी बड़े सदस्य का आस-पास होना जरूरी है. अगर बच्चा गलती से कुछ निगल ले, तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय तुरंत किसी विशेषज्ञ डॉक्टर (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट या बाल रोग विशेषज्ञ) के पास जाएं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago