Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-पाक तनाव के बीच चीन का बड़ा बयान, बोला- “हम हर स्थिति में पाकिस्तान के साथ”

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उनका देश हर हाल में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा.

India Pakistan Tensions

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने एक बड़ा बयान दिया है. चीन ने साफ कहा है कि वह हर हाल में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह भरोसा दिलाया.

इस बातचीत में वांग यी ने कहा कि चीन, पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता की पूरी तरह से रक्षा करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह रिश्ता और गहरा होगा.

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन, पाकिस्तान के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़ा रहेगा और उसे पूरा समर्थन देगा.

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital