अब्बास अंसारी अपनी पत्नी के साथ
Chitrakoot Jail Case: चित्रकूट जिला जेल में बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निकहत बानो की मुलाकात करवाने के मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है. इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने 850 पेज की चार्जशीट में जेल अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक की करतूतें दर्ज की हैं. आरोप है कि जेल अधीक्षक ने 13 महीने 10 दिन तक अपने खाते से वेतन ही नहीं निकाला था. वहीं चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि गैरकानूनी मुलाकात कराने पर जेलकर्मियों को मोटी रकम और महंगे गिफ्ट मिलते थे.
बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत के चित्रकूट जेल में अवैध मुलाकात मामले में ताजा अपडेट सामने आया है, जिसमें बांदा जेल के पूर्व अधीक्षक अशोक सागर और जेलर संतोष कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. कोर्ट ने 8 मई को सुनवाई की अगली तारीख की तय की है. इस चार्जशीट में दोनों जेल अफसरों को अवैध मुलाकात का आरोपी बताया गया है.
पूरे मामले की जांच कर रही टीम के सामने खुलासा हुआ है कि चित्रकूट जेल में बंद विधायक पति अब्बास अंसारी से स्पेशल मुलाकात करवाने के लिए पत्नी निकहत बानो ने जेल अधीक्षक अशोक सागर को 15 लाख रुपए की कार गिफ्ट की थी. साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि एक साल से अधीक्षक ने अपने सैलरी अकाउंट से 1 रुपया भी नहीं निकाला तो उनका खर्च कैसे चलता था. इस पर सामने आया है कि उसका सारा खर्च निकहत उठाती थी. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 850 पेज की चार्जशीट में ये सारी बातें दर्ज हैं. इसी के साथ ये भी जानकारी चार्जशीट में दर्ज की गई है कि अशोक सागर ने रिश्वत के पैसों से मकान बनवाया और कार भी खरीदी थी.
मालूम हो फरवरी माह में एक मामले को लेकर चित्रकूट जेल में बंद में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत उनसे मिलने गई थीं. इसी दौरान जेल में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने अचानक छापा मारा था और दोनों को अकेले मुलाकात करते पाया था, जबकि उनकी एंट्री नहीं थी. पुलिस जानकारी में सामने आया था कि छापेमारी के दौरान निकहत के पर्स से विदेशी मुद्रा के साथ ही कई मोबाइल फोन भी बरामद किये गए थे. इसके बाद अधिकारियों ने जेल के पास से चालक समेत एक वाहन को भी कब्जे में लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…