देश

SC के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर वकील ने फेंका जूता, चिल्ला-चिल्ला कर लगाए सनातन का अपमान न सहने के नारे

दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट में आज एक अप्रत्याशित घटना हुई, जब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई की बेंच के सामने एक वकील ने हंगामा कर दिया. आरोप है कि वकील ने जज की ओर जूता फेंकने की कोशिश की. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने होशियारी दिखाते हुए वकील को तुरंत हिरासत में ले लिया.

जस्टिस गवई बने रहे शांत

घटना के दौरान CJI बीआर गवई पूरी तरह शांत रहे. उन्होंने सुनवाई बीच में रोकने से इनकार किया और कहा “इन चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता.” इसके बाद कोर्ट में अन्य मामलों की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रही.

आरोपी वकील की पहचान राकेश किशोर के रूप में हुई है. बताया गया कि उनका सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल में पंजीकरण वर्ष 2011 में हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वकील ने डेस्क के पास जाकर जूता निकाला और CJI की ओर फेंकने का प्रयास किया. लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे समय रहते रोक लिया. बाहर ले जाए जाने के दौरान वह चिल्लाया  “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे.”

घटना के बाद कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. सुरक्षाकर्मी और बेंच अधिकारी इस घटना से सतर्क हैं, ताकि ऐसी किसी और स्थिति से निपटा जा सके.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े एक वरिष्ठ वकील ने कहा “यह बेहद शर्मनाक घटना है. किसी वकील द्वारा अदालत में इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है. न्यायालय की गरिमा का उल्लंघन किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.”

ये भी पढ़ें: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर केंद्र और लद्दाख सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

घटना के पीछे का कारण

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी वकील हाल ही में ‘लॉर्ड विष्णु’ से जुड़े एक केस में आए कोर्ट के कमेंट से नाराज था. माना जा रहा है कि उसी विवाद को लेकर उसने यह कदम उठाया. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

13 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

47 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

54 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

56 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

58 minutes ago