Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

लाल किला ब्लास्ट में 9 मौतें! CJI बीआर गवई ने जताया दुख, दोहराई न्यायिक प्रतिबद्धता

CJI On Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के कारण 9 लोगों की मौत पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने शोक जताया है. उन्होंने नागरिक गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराई है.

condolence message from cji br gavai on delhi red fort blast

CJI On Delhi Red Fort Blast: सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद से तमाम एजेंसियां अलर्ट पर हैं. वहीं 9 जान जाने से कई परिवारों में मातम पसर गया है. हादसे में 9 लोगों की दुखद मौत के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट और पूरे न्यायिक एवं कानूनी समुदाय की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से नागरिक गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराई है.

CJI ने जताया दुख

हम सभी 10 नवंबर 2025 की शाम को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट (Delhi Red Fort Blast) से हुई जानमाल की दुखद हानि से बहुत दुखी हैं. भारत के सुप्रीम कोर्ट और देश के पूरे न्यायिक और कानूनी समुदाय की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं.

अपने मैसेज में CJI बीर आर गवई ने कहा कि उन लोगों के प्रति भी हमारी संवेदना है जो घायल हुए हैं या किसी और तरह से प्रभावित हुए हैं. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने आगे कहा कि

‘ऐसे नुकसान के दर्द को कोई भी शब्द सच में कम नहीं कर सकता, फिर भी हम आशा करते हैं कि राष्ट्र की सामूहिक सहानुभूति और एकजुटता दुख की इस घड़ी में कुछ सांत्वना देगी.’

नागरिक गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

आगे उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में, हम शोक संतप्त लोगों के साथ खड़े हैं. हम कानून के शासन को बनाए रखने, न्याय सुनिश्चित करने और हर नागरिक की गरिमा की रक्षा करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति मिले. शोक संतप्त परिवारों और इस अपूरणीय क्षति पर शोक मनाने वाले सभी लोगों को साहस और सांत्वना मिले.

ये भी पढ़ें: जंग का डर! दिल्ली धमाके से दुनिया में हड़कंप; पाकिस्तानी एयरफोर्स ने भरी उड़ान, ब्रिटेन की एडवाइजरी जारी

न्यायपालिका की अटूट प्रतिबद्धता

CJI गवई का यह संदेश सिर्फ एक औपचारिक संवेदना नहीं है, बल्कि यह दुख और अनिश्चितता के माहौल में न्यायपालिका की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुप्रीम कोर्ट कानून के शासन को बनाए रखने, न्याय सुनिश्चित करने और हर नागरिक की गरिमा की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. यह आश्वासन उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism