जस्टिस बीआर गवई.
CJI BR Gavai Speech: शनिवार को नालसार विधि विश्वविद्यालय, हैदराबाद (Nalsar Law University) का 22वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ. इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई (CJI BR Gavai) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसके साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और सुप्रीम कोर्ट के साथ ही हाईकोर्ट के न्यायाधीश कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सीजेआई बीआर गवई (CJI BR Gavai) ने छात्रों, अतिथियों और विश्वविद्यालय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई हमन विषयों पर अपनी राय रखी. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत 22वें दीक्षांत समारोह में खुद को आमंत्रित करने के लिए आभार के साथ किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे मुझे यथार्थवाद और व्यावहारिकता के साथ कुछ विचार साझा करने दें.
कानूनी पेशा आसान नहीं है. इस पेशे का कोई सीधा रास्ता नहीं है. इसमें कोई गारंटीकृत रिटर्न नहीं है. यह पेशा आपसे लगातार खुद को साबित करने की मांग करता है. छात्रों से उन्होंने कहा कि आपको लगातार मापा जाएगा, न केवल न्यायाधीशों और मुवक्किलों द्वारा, बल्कि अक्सर आपकी अपनी अंतरआत्मा भी आप पर सवाल उठाएंगी. इसके बाद भी आप बढ़ते रहेंगे. क्योंकि, कानून आपकी दृढ़ता, आपका विश्वास मांगता है.
साल 2024 में आई थॉमस ग्रांट की किताब ‘द मंडेला ब्रीफ’ जिक्र करते हुए न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि यह पुस्तक सिडनी केंट्रिज द्वारा दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़े गए मामलों से संबंधित है. इससे साफ होगा कि एक बैरिस्टर के रूप में जीवन कठिन होता है. इसके लिए निरंतर आवेदन और एकाग्रता की आवश्यकता होती है. तनाव, चिंता, यहां तक कि भय के क्षण भी आते हैं. इसमें शाम और सप्ताहांत का त्याग शामिल होता है.
उन्होंने कहा एक अधिवक्ता होने के लिए न केवल सहनशक्ति बल्कि फुर्ती की भी आवश्यकता होती है. मामले में हर प्रासंगिक तथ्य आपके दिमाग में सबसे आगे होना चाहिए. हर दस्तावेज आपकी उंगलियों पर होना चाहिए. CJI ने कहा कि कई बार लोग अपने संघर्ष को किसी के सामने नहीं लाते हैं. उसे छुपाने की कोशिश करते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है. क्योंकि, आपको अपने पेशे में अपने मानसिक सेहत का ध्यान रखना जरूरी है.
याद रखें: कानून जानने का कोई शॉर्टकट नहीं है. मूल बातों को अच्छी तरह से जानने का कोई विकल्प नहीं है. संविधान, अनुबंध अधिनियम, नागरिक प्रक्रिया संहिता, आपराधिक कानून और अन्य मुख्य विषय वैकल्पिक विषय नहीं हैं. वे आपकी दैनिक रोटी हैं। वे ही आपको स्पष्टता से बहस करने, आत्मविश्वास से सलाह देने, दृढ़ विश्वास के साथ पढ़ाने और ईमानदारी से सेवा करने की अनुमति देते हैं.
कानून तेजी से बदल रहा है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा गोपनीयता जैसे नए उभरते क्षेत्र शामिल हैं. बेशक, इन नवीनतम विकासों से अवगत रहें लेकिन अपनी नींव मजबूत रखें। क्योंकि कानूनी पेशे में, सबसे मजबूत दिमाग वे नहीं होते जो हर प्रवृत्ति का पीछा करते हैं, बल्कि वे होते हैं जो कानून स्कूल के वर्षों बाद भी एक मूलभूत अवधारणा को स्पष्टता, सटीकता और अंतर्दृष्टि के साथ समझा सकते हैं.
एक बात और जो ध्यान में रखनी है वह है मेंटरशिप. दूसरों के अनुभव से सीखना, जो आपसे पहले इस पेशे में है. कानून के पेशे में मेंटरशिप एक गेम-चेंजर हो सकती है. सब कुछ किताबों या निर्णयों में नहीं मिल सकता. कुछ सबक बातचीत में, प्रोत्साहन में, पहले मसौदे में मिल जाते हैं. मैं ईमानदारी से कहता हूं: मैं आज यहां सिर्फ इसलिए नहीं हूं क्योंकि मैंने कड़ी मेहनत की है. मैं यहां इस लिए भी हूं क्योंकि किसी ने मेरे लिए एक दरवाजा खोला. किसी ने मुझमें कुछ ऐसा देखा जो मैं खुद में नहीं देख पाया था. विश्वास, समर्थन और ज्ञान साझा करने के उस कार्य ने मेरा जीवन बदल दिया. इसलिए, मैं इस कमरे में मौजूद सभी वरिष्ठों- वकीलों, न्यायाधीशों, प्रोफेसरों, पेशेवरों से अपील करता हूं कि वह मेंटरशिप दें. क्योंकि, मेंटरशिप कोई एहसान नहीं है यह एक जिम्मेदारी है.
आगे उन्होंने एक संवेदनशील विषय पर बात करते हुए कहा कि विदेश में मास्टर डिग्री हासिल करने का दबाव ब्रांड का प्रतीक ब गया है. यदि आप जाना चाहते हैं तो जाएं. इससे आपको विकास होगा. आपको यह जानने को मिलेगा की दुनिया कैसे सोचती है और वहां काम कैसे होता है. लेकिन छात्रवृत्ति और फंडिंग के साथ जाएं. किसी उद्देश्य के साथ जाएं. विदेशी डिग्री के दबाव में न जाएं. उन्होंने कहा कि मैं देखता हूं युवा 50 से 70 लाख रुपये का कर्ज लेते हैं. सिर्फ एक विदेशी डिग्री के लिए खुद को या अपने परिवार को कर्ज के बोझ तले डाल देते हैं. ऐसे फैसले आपको जल्दबाजी में या साथियों के दबाव में नहीं लेना चाहिए.
50-70 लाख रुपये एक बड़ी राशि है. इसका एक छोटा सा हिस्सा आपके अभ्यास शुरू करने या एक चैंबर बनाने के लिए निवेश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. बाद में, जब आप स्थिर हो जाएं, तो पढ़ाई के लिए विदेश जाएं. सीखने की कोई उम्र सीमा नहीं है. विदेश भागने के लिए नहीं, बल्कि विस्तार करने के लिए जाएं. अपने काम से इतना प्यार करें कि आप उसे ब्रांड करने से पहले उसे बनाएं. यह एक सवाल भी है कि आखिर इतने लोग अपने शोध के लिए एक सार्थक मंच खोजने के लिए समुद्र पार करके क्यों जाते हैं.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में हिरासत में मौत के मामले की जांच अब CBI के हाथ में, पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
अपने भाषण के अंत में सीजेआई बीआर गवई (CJI BR Gavai) ने कहा कि आपको अपनी अंतिम सलाह देना चाहता हूं, मुख्य अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि एक संरक्षक के रूप में. जीवन में पांच चीजों को कभी अनदेखा न करें. वो हैं दोस्त और परिवार, किताबें, शौक, स्वास्थ्य और कल्पना.
अंत में सीजेआई बीआर गवई (CJI BR Gavai) ने कहा कि जब अपका मन भारी लगने लगे तो टाइम लाइन का निर्धारण करें. लोग अपने स्वभाव को दबाकर जीते हैं. कभी-कभी जीवन में विराम लेना ठीक है. अनिश्चित होना ठीक है. आपको हमेशा खुद को साबित करने की आवश्यकता नहीं है. कभी-कभी, बस होना ही काफी है. इन शब्दों के साथ, मैं अपना संबोधन समाप्त करता हूं.
Mayawati On SP Manifesto: समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का घोषणापत्र' जारी होते ही मायावती ने…
Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…
Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…
Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…
Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…