नालसार लॉ यूनिवर्सिटी में सीजेआई बीआर गवई
हैदराबाद स्थित नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सीजेआई बी आर गवई ने कहा कि कि भारतीय न्यायिक प्रणाली इस समय कई अनोखी और गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और इसमें सुधार की सख्त जरूरत है. सीजेआई ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि देशवासी इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे. सीजेआई ने छात्रों को सलाह दी कि वे छात्रवृत्ति पर विदेश जाकर अध्ययन करें, न कि परिवार पर वित्तीय दबाव डाले.
उन्होंने स्नातकों को यह भी सुझाव दिया कि वे ऐसे मेंटर्स चुने जो पद या शक्ति नहीं, बल्कि ईमानदारी और नैतिकता के लिए जाने जाते है. सीजेआई ने कहा कि मैं इस निर्णय पर पहुचा हूं कि हमारी न्याय प्रणाली में सुधार की सख्त जरूरत है. फिर भी मैं आशावादी हूं कि मेरे साथी नागरिक चुनौतियों का सामना करेंगे. सीजेआई ने मुकदमों पर होने वाली देरी पर चिंता जाहिर की है.
उन्होंने कहा कि हमने ऐसे मामले देखे है, जहां कोई व्यक्ति वर्षों तक विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में रहा और बाद में वह बरी हो गया. उन्होंने कहा कि हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं उनके समाधान में हमारी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं मदद कर सकती हैं.
NALSAR convocation सीजेआई ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि वे किसी व्यक्ति को सिर्फ उसके प्रभाव या पद की वजह से नही बल्कि उसकी ईमानदारी के आधार पर अपना मार्गदर्शक चुने. नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा, तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल भी मौजूद थे.
भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…