दिल्ली विश्वविद्यालय (DUSU) के जाकिर हुसैन कॉलेज में डूसू चुनावों से ठीक पहले छात्रों के दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने रविवार को इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर दखलंदाजी का आरोप लगाया है. चौधरी ने कहा कि भाजपा को डूसू चुनावों में हार का डर सता रहा है, इसलिए वे धमकियां दे रहे हैं.
जाकिर हुसैन कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. घटना इतनी उग्र हो गई कि कमला मार्केट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले को लेकर एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डूसू चुनावों में कूद पड़ी हैं. उन्हें डर है कि एबीवीपी हार न जाए और एनएसयूआई जीत न जाए. इसलिए वे बीच में आ गई हैं. एबीवीपी के लोग डर रहे हैं, इसलिए वे डरा-धमका रहे हैं. एनएसयूआई डरने वाली नहीं है. इस बार हम सारी सीटें जीतेंगे.”
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर डीयू प्रशासन एनएसयूआई के उम्मीदवारों को परेशान कर रहा है. शो-कॉज नोटिस जारी कर उनके नामांकन रद्द करने की धमकी दी जा रही है. चौधरी ने दिल्ली पुलिस से बिना किसी के दबाव में आए निष्पक्ष जांच की मांग की है.
वरुण चौधरी ने दावा किया, “यह चुनाव (DUSU Election) छात्रों की एकजुटता का प्रतीक बनेगा. हम संविधान के साथ खड़े हैं.” वरुण चौधरी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सवाल उठाते हुए कहा, “एक साल भी नहीं बीता, पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. फिर भी इंडिया-पाकिस्तान मैच हो रहा है. यह गलत है. अमित शाह कहां गए, जो बोलते थे ‘मैं साथ हूं’? उन्होंने धोखा दिया है.”
चौधरी ने शर्त रखी, “इंडिया-पाकिस्तान मैच तभी हो सकता है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मीडिया के सामने माफी मांगें.” उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान लगाई गई पाबंदियां क्रिकेट पर भी लागू होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अब तक 7.83 लाख किलोमीटर की सड़कों का हुआ निर्माण, 9,891 बने पुल
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…