प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा निश्चित तौर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में मणिपुर अन्य राज्यों के साथ विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा. भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से समावेशी विकास के पक्षधर रहे हैं और पिछले 11 वर्षों से उन्होंने लगातार इसी दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया है. इसी के अनुरूप, मणिपुर दौरे के दौरान उन्होंने लोगों को उपहार दिए और सभी से मणिपुर को प्रगति की ओर ले जाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया. केंद्र सरकार इस प्रयास में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है.
टीवी के नेता और अभिनेता विजय द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि विजय वाकई एक बड़े अभिनेता हो सकते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें राजनीति की समझ नहीं है. 1967 तक वन नेशन वन इलेक्शन की बात रही. उसके बाद कांग्रेस ने अपने कारणों से राज्य सरकार को बर्खास्त किया. विजय फिल्मी अभिनेता हैं, और उन्हें राजनीति की गंभीरता नहीं पता है. बेहतर होता अगर वह इस मामले पर टिप्पणी नहीं करते. अगर वह अपनी विशेषज्ञता के मूल क्षेत्र यानी अभिनय पर ध्यान केंद्रित करते, तो यह अधिक उपयुक्त होता.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान बेहद गैरजिम्मेदाराना है. सभी को यह समझना चाहिए कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अलगाववादियों या देश को तोड़ने वालों को नहीं छोड़ती है. अलगाववादियों के लिए कोई जगह है तो वह सिर्फ जेल है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को शोभा नहीं देता है कि वे इस तरह का बयान दें.
विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में प्रगति कर रहा है. मुझे समझ में नहीं आता है कि विपक्ष को विकास क्यों नहीं दिखाई देता है? कहीं न कहीं विरोधियों का नैरेटिव टूट रहा है, और इसलिए वे ऐसी बातें करते हैं.
ये भी पढ़े: दरांग से पीएम मोदी की दहाड़, बोले- मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…