देश

CLAT-PG 2025 रिजल्ट पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट में विधि छात्रों ने दायर की याचिका

CLAT -PG-2025 के रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका दो विधि छात्रों अनस खान और आयुष अग्रवाल की ओर से दायर की गई है.

याचिका में प्रोविजनल उत्तर कुंजी में त्रुटियों का आरोप है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि 2 दिसंबर को जारी प्रोविजनल आंसर कुंजी में कई तरह की गड़बड़ियां है और 12 सवालों के गलत जवाब दिए गए. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उम्मीदवारो को प्रोविजनल आंसर कुंजी पर आपत्ति जताने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया गया और 3 दिसंबर को शाम 4 बजे ऑनलाइन पोर्टल बंद हो गया.

10 दिसंबर को जारी होगा रिजल्ट

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाए हैं कि प्रति आपत्ति 1000 रुपए का शुल्क अनुचित था, जबकि 4000 रुपए परीक्षा शुल्क पहले ही लिया गया था. CLAT 2025 का रिजल्ट 10 दिसंबर को जारी होना है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट व आवंटन से संबंधित विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है.

यह परीक्षा एक दिसंबर को आयोजित किया गया था. देशभर में कुल 141 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था. अभ्यर्थियों की आपत्ति पर विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद नौ दिसंबर को फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा. याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा सामग्री को देरी से वितरित किए जाने पर भी आपत्ति जताई है. याचिका में यह भी दावा किया गया है कि प्रश्न पुस्तिका सीलबंद लिफाफे दोपहर 1:50 बजे निर्धारित होने के बावजूद दोपहर 2:00 बजे के बाद दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

44 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago