देश

Shopian Cloudburst: कुदरत का तांडव! बादल फटने से जम्मू-कश्मीर के बदरहामा में आई बाढ़, डरा देंगी ये तस्‍वीरें

Rayees Ahmad Magray


जम्मू-कश्मीर के दक्षिण हिस्से में स्थित शोपियां जिले के बदरहामा (Badrhama) गांव में आज मूसलाधार बारिश के दौरान बादल फट (Cloudburst) गए. इस प्राकृतिक आपदा के चलते क्षेत्र में अचानक बाढ़ (Flash Flood) आ गई, जिससे निचले इलाकों में अथाह पानी और मलबा आ गया. पता चलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया, जो प्रभावित निवासियों की मदद करने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं.

पहलगाम मार्ग बंद, लंगनाई में पुल हुआ क्षतिग्रस्‍त

अचानक आई इस फ्लैश फ्लड के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. पानी के तेज बहाव और जलभराव के कारण ऐशमुकाम–पहलगाम मार्ग (Aishmuqam–Pahalgam Road) को लंगनाल ब्रिज के पास पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इसके अलावा, लंगनाई बदकूट (Langnai Batkoot) स्थिति ब्रिज को भी पानी के भयानक वेग से भारी नुकसान पहुंचा है. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मटमैले पानी का तेज सैलाब गांव की ओर बह रहा है, जिससे रास्ते मलबे और पत्थरों से भर गए हैं.

खुद ही रास्तों की सफाई में जुटे स्थानीय निवासी

स्थानीय निवासी फावड़े और कुदाल की मदद से खुद ही रास्तों से पत्थर हटाकर पानी का रुख मोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं. तेज बहाव के कारण कुछ वाहन भी कीचड़ में धंसे हुए नजर आ रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में हाल के समय की बड़ी घटनाएं

जम्मू-कश्मीर का पहाड़ी इलाका पिछले कुछ वर्षों में मानसून के दौरान लगातार बादलों के फटने (Cloudbursts) की मार झेल रहा है:

अमरनाथ गुफा के पास (जुलाई 2022): पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई अचानक बाढ़ में 16 से अधिक श्रद्धालुओं की जान चली गई थी और कई टेंट बह गए थे.

किश्तवाड़ के होंजर गांव (जुलाई 2021): भीषण बाढ़ में 7 लोगों की मौत हुई थी और पूरा गांव तबाह हो गया था.

गांदरबल के कंगन (अगस्त 2021): कंगन इलाके में बादल फटने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा था और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था.

डोडा जिला (जुलाई 2017): डोडा में बादल फटने से एक ही परिवार के सदस्य बह गए थे और कई स्कूल भवन ध्वस्त हो गए थे.

कारगिल/लद्दाख बॉर्डर (अगस्त 2020): कारगिल के पास निचले इलाकों में अचानक आई बाढ़ से कृषि योग्य भूमि और फसलें नष्ट हो गई थीं.

बांदीपोरा का अलोसा (जुलाई 2023): अचानक आए मलबे ने दर्जनों घरों को चपेट में ले लिया था और सड़कें पूरी तरह बह गई थीं.

अनंतनाग का कोकरनाग (अगस्त 2022): बादल फटने से स्थानीय नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिससे कई फुटब्रिज बह गए थे.

रामबन जिला (मई 2023): अचानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) दिनों तक बंद रहा था.

किश्तवाड़ का पाडर क्षेत्र (अगस्त 2023): दूरदराज के इस इलाके में बादल फटने से पैदल मार्ग और सुरक्षा पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे.

पुलवामा का त्राल (जुलाई 2024): खेतों और बागों में जलभराव के कारण सेब के बागानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा था.

यह भी पढ़िए:अब बिलासपुर में बादल फटे, मंडी में भूस्खलन हुआ, दर्जनों गाड़ियां तबाह; 15 सितंबर से होगी क्या मानसून की वापसी?

Bharat Express Desk

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 minute ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

13 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

17 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

44 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

46 minutes ago