क्राइम

Cobrapost Investigation: बिना जमीन रजिस्ट्री के किया गया ₹52.45 करोड़ का लेन-देन, DLF और Kamla Pasand Group की खुली पोल

खोजी पत्रकारिता संस्थान ‘कोबरापोस्ट’ (Cobrapost) ने अपनी ताजा जांच रिपोर्ट “इट टेक्स टू टू टैंगो” (IT TAKES TWO TO TANGO) में देश की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी DLF लिमिटेड और कमला पसंद (Kamla Pasand) ग्रुप के प्रमोटर चौरसिया परिवार के बीच हुए एक संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पर्दाफाश करने का दावा किया है.

कोबरापोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, DLF लिमिटेड और उसकी पांच सहयोगी संस्थाओं (Entities) ने कमला पसंद ग्रुप के चौरसिया परिवार के तीन सदस्यों द्वारा गठित एक फार्मिंग एलएलपी (LLP) को 52.45 करोड़ रुपये के मुआवजे का भुगतान किया.

10 करोड़ के बदले 52.45 करोड़ का मुआवजा?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चौरसिया परिवार ने प्लॉट्स खरीदने के नाम पर महज 10 करोड़ रुपये जमा किए थे. हालांकि, इस सौदे के बदले न तो कोई सेल डीड (Sale Deed) पंजीकृत की गई और न ही किसी संपत्ति या प्रॉपर्टी का स्थानांतरण हुआ. इसके बावजूद, DLF से जुड़ी संस्थाओं द्वारा 52.45 करोड़ रुपये का भारी-भरकम मुआवजा दे दिया गया.

इसके अलावा, कोबरापोस्ट की जांच में यह बात भी सामने आई है कि मुआवजा राशि का भुगतान करने के बाद DLF लिमिटेड ने अपनी उन पांचों सहयोगी कंपनियों का अस्तित्व ही अपनी किताबों (Financial Books) से मिटा दिया. वहीं, इस मुआवजे की रकम को डीएलएफ की संस्थाओं के बही-खातों में ‘प्रोफेशनल फीस’ (Professional Fees) के रूप में दर्ज किया गया था.

सवालों के घेरे में कॉर्पोरेट लेन-देन: कोबरापोस्ट

बिना किसी संपत्ति के हस्तांतरण के इतना बड़ा मुआवजा देना और उसे प्रोफेशनल फीस के तौर पर दिखाना वित्तीय अनियमितताओं और कॉर्पोरेट प्रशासन के नियमों का संदिग्ध उल्लंघन है. उल्लेखनीय है कि कोबरापोस्ट इससे पहले भी देश के कई बड़े कॉर्पोरेट घरानों और वित्तीय संस्थानों में संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश करता रहा है. इस ताजा खुलासे के बाद रियल एस्टेट और कॉर्पोरेट सेक्टर में हलचल मच गई है.

यह भी पढ़िए: Cobrapost का बड़ा खुलासा: अनिल अंबानी के ग्रुप पर 41,000 करोड़ की धांधली के आरोप, जांच में चला पता- 28,874 Cr कैसे हुए डायवर्ट

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago