लोजपा (रामविलास पासवान) के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार.
बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर लोजपा (रामविलास पासवान) की ओर से दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन जब सीएम नीतीश कुमार इस आयोजन में पहुंचे तो अलग ही नजारा दिखाई दिया, जिसको लेकर अब सियासी गलियारों में तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.
दरअसल, जब सीएम नीतीश कुमार लोजपा (रामविलास पासवान) के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान दिखाई नहीं दिए. सीएम नीतीश कुमार रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फिर वहां से चले गए.
अब इस बात को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री तय समय से पहले पार्टी दफ्तर पहुंच गए थे, उस समय चिराग पासवान भी कार्यालय आने के लिए रास्ते में थे.
यह भी पढ़ें- BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग से माफी नहीं मांगेंगे Khan Sir, जानें कानूनी नोटिस को लेकर क्या कहा
राजू तिवारी ने आगे कहा कि सीएम ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं से मिलकर शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री अचानक पहुंच गए. मुख्यमंत्री ने भी कहा कि यह मेरा घर है. घर में कोई समय देखकर थोड़े आता है. निश्चित रूप से वे पहले आ गए थे. वे हम लोगों के अभिभावक हैं. कभी आएं, उनका स्वागत है. मकर संक्रांति का पर्व है, आकर शुभकामनाएं दी.”
चिराग पासवान के इस भोज में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…