देश

Maha Kumbh: यूट्यूबर्स की हरकतों से परेशान बाबा, चिमटे के बाद अब झाड़ू से हुई पिटाई

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में देश-विदेश से आए साधु-संत और नागा बाबा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. आस्था और अध्यात्म से भरे इस महापर्व में लाखों लोग गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे हैं. साथ ही, यूट्यूबर्स और मीडिया की भी अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिल रही है.

यूट्यूबर्स भी इस आयोजन की संस्कृति और साधु-संतों के जीवन को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बाबाओं के बारे में जानकारी की कमी और बेतुके सवालों के कारण कई यूट्यूबर्स को उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.

यूट्यूबर्स के व्यवहार से नाराज बाबा

महाकुंभ में यूट्यूबर्स साधु-संतों से बातचीत के दौरान ऊटपटांग सवाल पूछ रहे हैं, जिससे कई साधु नाराज हो गए. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक नागा बाबा झूले पर आराम कर रहे थे. तभी एक यूट्यूबर उनके पास पहुंचा और अजीबोगरीब सवाल पूछने लगा.

बाबा यूट्यूबर की हरकतों से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने झूले से उठकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. बाबा ने जो भी चीज हाथ में मिली, उसी से यूट्यूबर पर हमला कर दिया.

वीडियो में दिखा मजेदार वाकया

वीडियो में दिखता है कि बाबा की पिटाई से बचने के लिए यूट्यूबर वहां से भागने की कोशिश करता है. गुस्से में बाबा कुछ देर तक उसे घूरते रहते हैं. यह वीडियो X (ट्विटर) पर @priyarajputlive नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया. कैप्शन में लिखा गया, “महाकुंभ में यूट्यूबर को बाबाओं द्वारा लगातार प्रसाद दिया जा रहा है.”

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मजे लिए. एक यूजर ने लिखा, “बाबा का प्रसाद हर किसी को नहीं मिलता. यूट्यूबर बड़ा भाग्यशाली है.” वहीं, दूसरे ने कहा, “बाबा ने सोचा, प्रसाद देना भी धर्म है!”

कुछ दिन पहले भी हुई ऐसी घटना

कुछ दिन पहले भी ऐसी एक घटना हुई जब एक यूट्यूबर ने नागा बाबा से ऐसा सवाल पूछ लिया, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. सवाल सुनते ही बाबा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बाबा ने अपना चिमटा उठाया और गुस्से में यूट्यूबर की पिटाई कर दी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर बाबा से उनके जीवन और अनुभवों के बारे में सवाल पूछ रहा था. बाबा शांति से जवाब दे रहे थे. लेकिन जैसे ही यूट्यूबर ने बाबा से उनके भजन के बारे में सवाल किया, बाबा अपना आपा खो बैठे. गुस्से में उन्होंने यूट्यूबर को पंडाल से बाहर कर दिया.


ये भी पढ़ें- महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नागा श्रद्धालुओं ने खींचा ध्यान


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

57 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

1 hour ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

1 hour ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago