देश

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले CM अरविंद केजरीवाल, कहा- “सीबीआई के अधिकतर अधिकारी गिरफ्तारी के पक्ष में नहीं”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकतर अधिकारी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के पक्ष में नहीं थे, लेकिन उन्होंने ‘‘राजनीतिक दबाव’’ के कारण ऐसा किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सभी को पता है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय समन्वय ने जो भी कहा या लिखा है वह सभी ‘‘मनगढ़त’’ है.

आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार

सीबीआई के अधिकारियों ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. यह नीति अब समाप्त की जा चुकी है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे बताया गया है कि सीबीआई के अधिकतर अधिकारी मनीष को गिरफ्तार करने के पक्ष में नहीं थे. वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं है. हालांकि उनकी गिरफ्तारी को लेकर काफी राजनीतिक दबाव था और उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं के आदेश का पालन करना था.’’

मनगढ़त बातें करने का लगाया आरोप

इस ट्वीट पर जवाब देते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उन पर सिसोदिया की गिरफ्तारी के बारे में मनगढ़त बातें करने का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गुजरात विधानसभा चुनाव के समय आईबी की एक रिपोर्ट के बारे में भी झूठ बोला था. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ ऐसी झूठी खबरें आपने आईबी को लेकर गुजरात में भी फैलायी थी.. अब सब जानते हैं कि आप जो लिखते और बोलते है वो सब मनगढ़ंत होता है .. क़ानून को काम करने दो, शराब मंत्री के शराब घोटाले पर जांच की आंच जल्द आगे भी बढ़ेगी, आपको इसी का डर है ना.’’

आईबी रिपोर्ट

अक्टूबर 2022 में गुजरात चुनाव के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि आईबी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर उस समय चुनाव हुए तो ‘आप’ मामूली अंतर से सरकार बनाएगी. सिसोदिया से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पिछले साल जून में गिरफ्तार किया गया था. आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में आए व्यापक परिवर्तन में इन दोनों नेताओं की अहम भूमिका रही है. पार्टी की लोकप्रियता और निरंतर चुनावी सफलता में भी इनका योगदान रहा है.

-भाषा

भाषा

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago