देश

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान हाउस के नए भवन का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि सर्किट हाउस, डाक बंगला और राजस्थान हाउस जैसे जगहों को बहुत महत्व देते हैं. इस कार्यक्रम में PWD मंत्री भजनलाल जाटव और मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे. नया राजस्थान भवन करीब18 महीने में तैयार होकर राजस्थान की कला और संस्कृति की झलक लिए लोगों को कई सुविधा उपलब्ध कराएगा…ये नया हाउस लगभग 7 हजार 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है.

इसमें 6 मंजिल होंगे  89 कमरे, 40 डोरमेट्री के साथ खुद सीएम के लिए विशेष तरह का सुइट बनाया जाएगा. इसके अलावा राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए 50 लोगों की क्षमता वाला कैफेटेरिया बनाया जाएगा… साथ ही 100 की क्षमता वाला डायनिंग रूम और 40 की क्षमता के साथ स्टाफ का डायनिंग रूम बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : UP MLC Elections: एमएलसी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह की जीत, सपा की करारी हार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली के राजस्थान व बीकानेर हाउस सहित प्रदेश के सर्किटहाउस तथा डाकबगंलों जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भवनों को मज़बूती प्रदान कर रही हैं.
सीएम गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र को मज़बूती मिले और देश संविधान के अनुसार चले, यही हमारी सोच रही है। इसी अनुरूप प्रदेश में गरीब-अमीर के बीच की खाई को दूर करने के लिए बजट घोषणाएं की गई है।निःशुल्क इलाज जैसी सुविधा अन्य किसी भी राज्य में नहीं है

ऐसा होगा नवीन राजस्थान हाउस

नई दिल्ली के लुटियंस जॉन में 7050 वर्ग मीटर में बनने वाले नवीन राजिस्थान हाउस राजिस्थान सर्कार का एक राजकीय गेट हाउस हैं. नवीन राजस्थान हाउस में २ बेसमेंट, भूतल और ६ हलोर का प्रावधान रखा गया हैं. भवन के बेसमेंट में पार्किंग भी बनाई जाएगी. मुख्य भवन में सभी, फैक्ट्री, वेटिंग एरिया, डिजाइनिंग एरिया, फव्वारा, हैंगिंग झूमर एट्रियम आदि का निर्माण किया जायेगा. भवन के बाहरी दीवार पर धौलपुर सैण्ड स्टोन क्लेडिंग का कार्य किया जायेगा.

 

Amzad khan

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

4 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago