खेल

Sai Sudarshan, IPL 2023: 21 साल के इस बल्लेबाज ने चेन्नई के गेंदबाजों को बुरी तरह धोया, अपनी आतिशी पारी से धोनी की बढ़ाई टेंशन

Who Is Sai Sudarshan: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2023 के फाइनल की रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ साईं सुदर्शन की तारीफ में कसीदे पढ़े. साथ ही उन्हें ये मौका देने के लिए गुजरात टाइटन्स की सराहना की. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक पारी से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजराच को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया. इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 47 गेंदों में 204.26 की स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और आठ चौके शामिल थे. हालांकि वो शतक से चूक गए मगर उन्होंने अपनी टीम की जीत की नींव रखी. साईं की इस तूफानी पारी के दम पर जीटी ने चेन्नई के सामने 215 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. बता दें, ये फाइनल में किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

टूर्नामेंट में यह सुदर्शन का चौथा अर्धशतक था, जिसमें से तीन इस साल आए. युवा खिलाड़ी को जीटी ने आईपीएल 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था. साईं की इस तूफानी पारी से हर कोई खुश है. दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों ने भी इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की.

ये भी पढ़ें: VIDEO: MS Dhoni ने फिर विकेट के पीछे दिखाई मुस्तैदी, गुजरात के सबसे खतरनाक बल्लेबाज को किया खामोश

जानें कौन है ये भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर स्टार

-नाम: साई सुदर्शन
-उम्र: 21 साल
-जन्म तिथि: 11 अक्टूबर 2001
-फ्रेंचाइजी टीम: तमिलनाडु, गुजरात टाइटन्स
-लिस्ट ए डेब्यू 8 दिसंबर 2021 को मुंबई के खिलाफ
-4 नवंबर 2021 को महाराष्ट्र के खिलाफ टी20 डेब्यू
-लिस्ट ए: 3 पारियों में 18 की औसत से 54 रन
-टी20: 7 पारियों में 36.40 की औसत से 182 रन बनाए

साई के खून में दौड़ता है खेल

तमिल नाडु के रहने वाले साई सुदर्शन के परिवार की शुरू से ही खेल में काफी रूचि थी. वो अपने परिवार से पहले खिलाड़ी नहीं है जिसने खेल जगत में सुर्खियां बटोरी हो. उनके माता-पिता भी खेल जगत से ताल्लुक रखते हैं. साई के पिता एक एथलीट थे. उन्होंने भारत को ढाका में हुए साउथ एशियन गेम्स में रिप्रेजेंट भी किया था. इसके अलावा उनकी मां स्टेट लेवल की वॉलीबॉल प्लेयर रह चुकी हैं. सुदर्शन के पिता एक राष्ट्रीय स्तर के एथलीट थे, जिन्होंने 1993 में दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि उनकी माँ राज्य स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

5 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago