देश

बिहार के मधेपुरा में पंचम धाम कलश यात्रा का आयोजन, जल्द होगी महादेव मंदिर की स्थापना

बिहार में मधेपुरा के शंकरपुरा स्थित मूर्छा साधु बाबा स्थान में पंचम धाम महायज्ञ और कलश यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर कलश यात्रा, महायज्ञ आहुति, मंदिर शिलान्यास का आयोजन व महाप्रसाद का वितरण भी किया गया. मालूम हो कि देश के चार धाम के बाद पांचवा धाम कंबोडिया स्थित सिमरीप में माना जाता है. जहां वैदिक कालीन मलय पर्वत व वर्तमान नाम कोलेन की पहाड़ियों में हजारों शिवलिंग स्थित हैं. स्थानीय नदी के बहते प्रवाह के द्वारा स्वत जलाभिषेक होता रहता है. साथ ही विश्व प्रसिद्ध धरोहर व विश्व के सबसे बड़े मंदिर जिसमें स्वयं विष्णु विराजमान है, वह अंकोरवाट भी यहीं पर स्थित है.

पंचम धाम महादेव मंदिर की होगी स्थापना

विष्णु व शिव के इस सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल में पांचवा धाम स्थापित है. इस धाम के सेक्रेटरी व ट्रस्टी शैलेश वत्स और ट्रस्टी अमननाथ की अगवाई में देश भर में पंचम धाम यात्रा के कार्यक्रम किये जा रहे हैं. पंचम धाम के मुख्य ट्रस्टी इंद्रेश कुमार हैं. मधेपुरा स्थित मूर्छा साधु बाबा स्थल पर पंचम धाम महादेव मंदिर की स्थापना होगी. जिसमें कई ग्रामीणों ने मंदिर के लिए भूमि दान की घोषणा भी की.

इसे भी पढें: जल्द अयोध्या में घर बनवाएंगे Amitabh Bachchan, सिर्फ 15 मिनट दूर होगा राम मंदिर

सनातन में लोगों की बढ़ रही रुचि

आयोजन के विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी ने मौके पर कहा कि सनातन के लिए लोगों की बढ़ती अभिरुचि अनुकरणीय है. पंचम धाम के ट्रस्टी शैलेश वत्स ने स्थानीय लोगों को साधुवाद देते हुए कंबोडिया आने का आहृवाहन किया जिसमें कई लोगों ने अपनी इसमें रुचि दिखलाई. मौके पर ट्रस्टी अमन कुमार, स्थानीय आयोजक व मंत्री पंचम धाम सिकंदर कुमार, सुधाकर द्विवेदी, डॉ शिलेंद्र कुमार, चंद्रशेखर झा, मुकेश कुमार सिंह, बीके सिंह व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

50 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago