Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan: पूर्व मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जल जीवन मिशन घोटाले में अधिकारी और ठेकेदारों पर भी शिकंजा

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय की टीम मंगलवार की सुबह पूर्व मंत्री महेश जोशी के बांसवाड़ा इलाके में स्थित ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की.

ED raid

सांकेतिक तस्वीर

ED Raid: राजस्थान के पूर्व मंत्री से जुड़े करीब आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम मंगलवार की सुबह पूर्व मंत्री महेश जोशी के बांसवाड़ा इलाके में स्थित ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि ईडी की ये कार्रवाई केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना में हुए घोटाले को लेकर की जा रही है.

जल जीवन मिशन के अधिकारियों पर भी एक्शन

ईडी ने महेश जोशी के अलावा जल जीवन मिशन से जुड़े 5 बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर भी छापा मारा है. ईडी की ये कार्रवाई जयपुर और बांसवाड़ा के अलावा अन्य कई इलाकों में चल रही है. जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, उन्हें महेश जोशी का करीबी बताया जा रहा है.

जल जीवन मिशन योजना में रुपये की हेरा-फेरी का आरोप

राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जोशी को जयपुर की हवा महल सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया था. इससे पहले एजेंसी ने दावा किया था कि कई बिचौलियों और प्रॉपर्टी डीलर ने जल जीवन मिशन से अवैध रूप से अर्जित धन की हेराफेरी के लिए राजस्थान सरकार के पीएचई विभाग के अधिकारियों की मदद की थी.

यह भी पढ़ें : देशभक्ति के साथ एक्शन और रोंगटे खड़े करने वाली डायलॉगबाजी से ‘फाइटर’ के ट्रेलर ने जीता लोगों का दिल, ऋतिक ने दुश्मनों को बताया ‘बाप कौन’

उसने यह भी आरोप लगाया कि जांच में पाया गया कि ठेकेदारों ने इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) द्वारा जारी कथित फर्जी कार्य समापन प्रमाणपत्रों के आधार पर और पीएचई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देकर जल जीवन मिशन के कार्यों से संबंधित निविदाएं हासिल की थीं.

यह भी पढ़ें- इजरायल हमास युद्द के बीच अदन की खाड़ी में अमेरिकी स्वामित्व वाले पोत पर मिसाइल हमला, हूती विद्रोहियों को अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital