देश

नई आबकारी नीति मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को जारी किया 5वां समन, पूछताछ के लिए दी ये तारीख

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की नई शराब नीति मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 5वीं बार पूछताछ के लिए समन भेजा है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने चौथा समन जारी करते हुए 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था. जिसमें केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे.

3 दिनों की गोवा यात्रा पर जाने वाले हैं CM केजरीवाल

जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल आज (18 जनवरी) से 3 दिनों की गोवा यात्रा पर जाने वाले हैं. ऐसे में आज भी अरविंद केजरीवाल के ईडी के सामने पेश होने की संभावना नहीं है. अब ईडी ने 5वां समन जारी कर सीएम केजरीवाल को 19 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है.

पहले 11 जनवरी को जाने वाले थे सीएम

आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीएम केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. ऐसे में ईडी की ओर से जारी किए गए समन के बाद भी उनके पेश होने की संभावनाएं कम हैं. इससे पहले सीएम केजरीवाल का 11 जनवरी को गोवा जाने का प्लान था, लेकिन गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते उन्हें ये दौरा कैंसिल करना पड़ा था.

18 जनवरी को ईडी दफ्तर में होना था पेश

ईडी ने नई शराब नीति मामले में इससे पहले 2 नवंबर को सीएम केजरीवाल को समन जारी कर 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे. इसके बाद ईडी ने चौथा समन जारी कर 18 जनवरी को फिर पेश होने के लिए कहा था, लेकिन आज भी केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- बिलकिस बानो मामले में 11 में से तीन दोषियों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, आत्मसमर्पण की समय सीमा बढ़ाने की मांग

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में हैं

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की ओर से जारी किए जा रहे समन को लेकर कहा कि कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी वो किया जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से जेल में बंद हैं. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी अरविंद केजरीवाल पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

24 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago