देश

झारखंड में CM चंपई सोरेन की असली परीक्षा आज, विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत

CM champai soren Government Floor Test: झारखंड में आज सीएम चंपई सोरेन विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे. बहुमत परीक्षण के साथ ही सरकार का भविष्य भी तय हो जाएगा. बता दें कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले हेमंत सोरेन की मौजूदगी में हुई बैठक में चंपई सोरेन को गठबंधन के विधायक दल का नेता चुन लिया गया था. इसके बाद 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी. ऐसे में आज सीएम चंपई सोरेन की असल परीक्षा है.

बता दें कि महागठबंधन में जेएमएम के 29, आरजेडी के 1, कांग्रेस के 17 और सीपीआई(माले) का 1 विधायक शामिल हैं. ऐसे में कुल मिलाकर चंपई सरकार को 48 विधायकों का समर्थन हासिल है वहीं सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है. सीएम सोरेन के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती है. जानकारी के अनुसार कुछ विधायक चंपई सोरेन की पहुंच से दूर हैं. वहीं रविवार को हैदराबाद से महागठबंधन के सभी विधायक रांची लौट आए.

यह भी पढ़ेंः ‘पीएम मोदी आपने हमें खुद से दूर कर लिया…’ बदले-बदले से नजर आए उद्धव ठाकरे

हैदराबाद से लौटे महागठबंधन के सभी विधायक

सीएम चंपई के शपथ लेने के बाद विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया था क्योंकि बीजेपी और जेएमएम ने दावा किया था कि भाजपा हाॅर्स ट्रेडिंग की कोशिश में है. आज होने वाले बहुमत परीक्षण में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. शनिवार को रांची की स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई में हेमंत सोरेन को विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दी थी. बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के बाद ईडी ने उनको गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ेंः “मंदिर भी जाते हैं और…”, INDIA गठबंधन को बसपा ने सुनाई खरी-खरी, मायावती के सांसद ने कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

3 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

17 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

26 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

30 minutes ago