सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2024.
Surya Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक कहा गया है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उन्हें सरकारी नौकरी जरूर मिलती है, ऐसा ज्योतिष के के कई जानकारों का मानना है. सूर्य देव जब राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर होता है. लेकिन, कुछ राशियों के लिए सूर्य का परिवर्तन भाग्यवर्धक और लकी साबित होता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव 2 दिन बाद यानी 7 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद लकी है.
मेष राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है. मंगल देव इस राशि के स्वामी हैं और धनिष्ठा नक्षत्र का इस राशि के साथ अच्छा संबंध माना गया है. ऐसे में सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में आने से मेष राशि वालों की किस्मत बदलेगी. सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन की संभावना है. जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में कुछ हद तक बढ़ोतरी होगी. पिता के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. यह भी संभव है कि पिता की संपत्ति का लाभ मिले.
सूर्य देव जब श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा में प्रवेश करेंगे तो सिंह राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. इस दौरान आमदनी के कई साधन बढेंगे. बिजनेस करने वालों की आर्थिक तरक्की का जबरदस्त अवसर मिलेगा. जबकि जो नौकरीपेशा वाले हैं, उन्हें पदोन्नति मिल सकती है. इसके अलावा जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें इस दौरान खूब आर्थिक लाभ मिलेगा. सूर्य देव की कृपा के परिणामस्वरूप नौकरी तैयारी करने वालों क अच्छी नौकरी मिलेगी.
मकर राशि से जुड़े लोगों को सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन खास है. सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही इस राशि वालों के जीवन सकारात्मकता आने लगेगी. अगर आंख से जुड़ी कोई समस्या है तो उससे निजात मिलना शुरू हो जाएगा. बिजनेस में मेहतन के अनुकूल आर्थिक प्रगति होगी. मन लगाकर नौकरी करने वालों को अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन मिलेगा. सुख के साधनों में विस्तार होगा. राजनीति से जुड़े लोगों को धन लाभ के कई स्रोत बनेंगे.
यह भी पढ़ें: मंगल देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश, चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ
यह भी पढ़ें: साढ़ेसाती-ढैय्या से जल्द मिलेगी मुक्ति, मौनी अमावस्या पर करें ये काम
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…