देश

MCD Elections Results: AAP की जीत के बाद बोले सीएम केजरीवाल- दिल्ली को बदलने के लिए चाहिए पीएम मोदी का आशीर्वाद

Arvind Kejriwal Statement: दिल्ली के एमसीडी (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है. नगर निगम चुनाव में 252 वार्ड पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की इसके साथ ही कांग्रेस को 9 सीटें मिली है जबकि निर्दलीय के खाते में गए हैं. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के चुनावों में बीजेपी के 15 साल के राज को खत्म कर दिया.

वहीं MCD के फाइनल नतीजों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होने सभी बधाई दी. लेकिन केजरीवाल ने कहा कि उन्हे प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद और केंद्र का सहयोग भी चाहिए.

पीएम मोदी का आर्शीवाद चाहिए- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि निगम के चुनाव में जितने भी प्रत्याशी जीते हैं उन सभी को बधाई. बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों को भी बधाई. जो हारे हैं, मायूस मत होना दिल्ली की सफाई में आपका भी योगदान होगा. बस, राजनीति हो गई. अब सभी को मिलकर काम करना है. हमको दिल्ली को ठीक करना है. इसके लिए हमें केंद्र सरकार का सहयोग और प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद चाहिए.

अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर जाती हैं- केजरीवाल

इसके अलाव केजरीवाल ने कहा कि आज हम दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं काम की राजनीति पर हमने यह चुनाव लड़ा है. दिल्ली की जनता ने यह संदेश दिया है कि हमेशा पॉजिटिव राजनीति करो नेगेटिव राजनीति नहीं. केजरीवाल ने आगे कहा कि अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर जाती हैं. उन्होंने कहा आप पार्टी के सभी मंत्री, एमएलए, पार्षद कभी भी अहंकार मत करना.  जिस दिन आपने अहंकार किया उस दिन आप का पतन पक्का है. आपको ऊपर वाला कभी माफ नहीं करेगा.

केजरीवाल ने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि हमने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार खत्म किया है वैसे ही एमसीडी में लूटपाट और लेंटर से वसूली बंद करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि इतनी बड़ी जीत देने के लिए दिल्ली की जनता को बहुत-बहुत बधाई. पहले स्कूल, हॉस्पिटल बिजली की जिम्मेदारी दी हमने वह ठीक किया और दिल्ली की जनता ने अपने बेटे को सफाई करने पार्क ठीक करने की जिम्मेदारी दी है मैं दिल्ली की जनता का ऋणी रहूंगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

17 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

17 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

17 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

27 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

35 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

36 minutes ago