Categories: मनोरंजन

Bandaa First Look: मनोज बाजपेयी की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म का पोस्टर आया सामने, इंटेंस लुक में दिखे एक्टर

Bandaa: हिंदी सिनेमा में तीन दशकों से अधिक की अपनी शानदार यात्रा में कई यादगार किरदार निभाने के बाद, मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. आज फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इसके नाम का खुलासा भी कर दिया है.

ड्रामा फिल्म का नाम ‘बंदा’

हाल ही में मनोज बाजपेयी ने अपनी इस कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की है और अब देर न लगाते हुए मेकर्स ने इसका नाम भी बता दिया है. जैसा की मनोज बाजपेयी का अब का अभिनय रहा है, वैसी ही उनकी आगामी फिल्म का नाम भी दमदार है. बता दें कि मनोज बाजपेयी की इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म का नाम ‘बंदा’ होगा. जिसकी पूरी पंच लाइन है, ‘सिर्फ एक बंदा ही काफी है’. इस फिल्म से एक बार फिर से अभिनेता दर्शकों और अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Akshara Singh: भोजपुरी गाने ‘पिया के जुलफिया’ में अक्षरा सिंह ने मचाया तहलका, फैंस को रास आ रहा कॉलेज रोमांस

फिल्म का प्रभावशाली पोस्टर किया लॉन्च

हाल में पावर-पैक कोर्ट रूम ड्रामा के मेकर्स, विनोद भानुशाली की भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड, जी स्टूडियोज और सुपर्ण एस वर्मा ने इस फिल्म का प्रभावशाली पोस्टर लॉन्च किया है. इस फिल्म में तीन बार के नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेई लीड रोल में वकील (एक ऐसा बंदा जो सच के लिए लड़ता है) के किरदार में नजर आने वाले हैं.  ये फिल्म हिंदी फिल्मों में बतौर निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की की शुरुआत है, इससे पहले वह ओटीटी पर कई  प्रोजेक्ट्स को निर्देशित कर चुके हैं.

ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में मनोज बाजपेयी चश्मा पहने हुए

फिल्म ‘बंदा’ के जारी किए ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में मनोज बाजपेयी चश्मा पहने हुए गंभीर हाव भाव के साथ दिख रहे हैं. अभिनेता की इस अपकमिंग फिल्म ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना दिया है. इसकी शूटिंग जोधपुर और मुंबई में की गई है और इसके 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है.

हाल ही में ‘बंदा’ की शूटिंग के आखिरी क्लोजिंग सीन को फिल्माते समय मनोज बाजपेयी को कलाकारों और क्रू से स्टैंडिंग ओवेशन मिला था, जो एक गहन कोर्टरूम सीक्वेंस था. इसके बाद केक कटिंग के साथ फिल्म की शूटिंग के खत्म होने का जश्न मनाया गया और जहां  पूरी टीम ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में किए गए काम के लिए आभार व्यक्त किया. जी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की प्रस्तुति, अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित सुपर्ण एस वर्मा की कोर्ट रूम ड्रामा, ‘बंदा’ विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, आसिफ शेख और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित और जूही पारेख मेहता द्वारा सह-निर्मित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

3 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago