देश

CM केजरीवाल आज भी ED के सामने नहीं होंगे पेश, बोले- मुझे गिरफ़्तार कर सरकार गिराना चाहते हैं

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज फिर एक बार ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने एक बयान भी जारी किया है. पार्टी ने समन को गैर कानूनी बताया है. मोदीजी का मकसद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर सरकार गिराना हैं. हम ये कतई नहीं होने देंगे.

वहीं समन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी किए. अब इसके खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता को दिल्ली भर में रोका जा रहा है. बता दें कि ईडी ने 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली सीएम को समन भेजा था. लेकिन वो पेश नहीं हुए. ईडी के लगातार समन पर पार्टी ने कहा कि सारी प्रक्रिया गिरफ़्तार करने के लिए की जा रही है. ईडी उन्हें गिरफ़्तार करना चाहती है.

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने चीन समर्थक मुइज्जू को दिखाया ठेंगा, नई दिल्ली ने घटाई माले को मिलने वाली वित्तीय मदद

मुझे गिरफ़्तार करना चाहते हैं -केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल भी समन को लेकर कई बार सवाल खड़े कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव से पहले समन क्यों भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जांच को चलते हुए 2 साल हो गए फिर भी उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले समन भेजा जा रहा है. सीएम ने कहा कि उनका मकसद मुझसे पूछताछ करना नहीं बल्कि गिरफ़्तार करना है.

जानकारी के अनुसार बार-बार समन दिए जाने के बाद भी अगर केजरीवाल पेश नहीं होते हैं तो ईडी की टीम उनके घर जाकर उनसे पूछताछ कर सकती है और अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें पकड़ भी सकती है.

यह भी पढ़ेंः चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

12 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

28 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

32 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

36 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

41 minutes ago