देश

मोदी सरकार ने चीन समर्थक मुइज्जू को दिखाया ठेंगा, नई दिल्ली ने घटाई माले को मिलने वाली वित्तीय मदद

India-Maldives Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट गुरुवार 1 फरवरी को पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए 58 मिनट का संबोधन दिया. इस बजट में भारत ने मालदीव को दी जाने वाली आर्थिक सहायता घटा दी है. 2024-25 के वित्त वर्ष में भारत की ओर से मालदीव को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में 22 फीसदी कटौती का प्रस्ताव रखा है.

हालांकि भारत ने इस बार के अंतरिम बजट में 600 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. बता दें कि यह राशि भारत द्वारा किसी विदेशी मुल्क को दी जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी सहायता राशि है. 2023-24 में भारत सरकार ने मालदीव को 770.90 करोड़ रुपए की मदद पहुंचाई थी. 2022-23 में उसे 183 करोड़ रुपए की मदद की गई थी.

यह भी पढ़ेंः चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत

वित्तीय मदद 22 फीसदी तक घटाई

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भारत मालदीव को सर्वाधिक मदद देने वाले राष्ट्रों में शुमार रहा है. भारत ने रक्षा, शिक्षा, विनिर्माण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मालदीव की मदद की है. ऐसा नहीं है कि भारत सरकार ने यह कटौती सिर्फ मालदीव के साथ ही की है. भारत ने अन्य देशों को दिए जाने वाले कुल आवंटन में 10 फीसदी की कटौती की है. बता दें कि अतंरिम बजट में भारत ने विदेशी देशों की मदद के लिए कुल 4883.56 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं.

मालदीव के साथ रिश्तों में आई दरार

गौरतलब है कि भारत के साथ मालदीव के रिश्ते इन दिनों कुछ ठीक नहीं है. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे. इसके बाद बाद से भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आ गई है. क्योंकि पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की कुछ खुबसूरत तस्वीरें शेयर की थी. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से की. इसके बाद पर्यटन पर निर्भर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक कमेंट किए थे. इसके बाद भारतीयों ने मालदीव का बायकाॅट करना शुरू करना कर दिया.

यह भी पढ़ेंः 12वीं पास…डिप्टी सीएम के भाई… जानें कौन हैं साउथ इंडिया को अलग देश बनाने की मांग करने वाले कांग्रेसी सांसद

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

58 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago