देश

गुजरात में आज बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री कनू देसाई, महिलाओ-युवाओं पर रहेगा फोकस

Gujarat Budget 2024-25: गुजरात विधानसभा का बजट सत्र का गुरुवार से आगाज हो गया था. आज वित्त मंत्री कनू देसाई वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि यह पिछले वर्षों की तुलना में अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा. लोकसभा चुनावों से पहले आयोजित यह बजट सत्र 29 फरवरी तक चलेगा. बजट में महिलाओं, युवा और नौकरी पेशा लोगों के लिए अहम घोषणा हो सकती है. राज्य सरकार की ओर से कुछ अहम प्रोजेक्ट की भी घोषणा होने की संभावना है.

इस सत्र में पहले दिन सरकार अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया गया. पहले दिन गुरुवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत का अभिभाषण हुआ वहीं आज बजट पेश होगा जो अगले 25 वर्षों के रोड मैप वाला बजट होगा जिसमें सरकार का दृष्टिकोण दिखेगा.

यह भी पढ़ेंः CM केजरीवाल आज भी ED के सामने नहीं होंगे पेश, बोले- मुझे गिरफ़्तार कर सरकार गिराना चाहते हैं

कामकाज सलाहकार समिति की बैठक

उधर सत्र की शुरुआत से पहले बुधवार को विधानसभा में कामकाज सलाहकार समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इसमें सत्ता पक्ष की ओर से विधेयकों व प्रस्तावों पर चर्चा और राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर बात कही गई. वहीं विपक्ष ने जनता के मुद्दों को ज्यादा वक्त देने की बात कही. विपक्ष की ओर से यह मांग की गई कि विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष के सदस्यों को ज्यादा वक्त दें, ताकि जनता के मुद्दों को सही तरीके से उठाया जा सके.

पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शोक प्रस्ताव पेश किया जाएगा. इसमें राज्य सरकार में पूर्व मंत्री प्रभातसिंह चौहाण, पूर्व विधायक नाथा पटेल व सुनील ओझा सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई. सत्र के दौरान गुजरात गणोत प्रशासन एवं खेती की जमीन कानून विधेयक पेश किया जाएगा. बजट के पहले वित्त मंत्री कनु देसाई ने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप होगा.

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने चीन समर्थक मुइज्जू को दिखाया ठेंगा, नई दिल्ली ने घटाई माले को मिलने वाली वित्तीय मदद

विपक्ष की रणनीति

वडोदरा में बोट हादसा,और लचर कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर चुका है विपक्ष, बजट सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विधायक वडोदरा में बोट हादसा, कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने का प्रयास करेगी. बुधवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई, जिसमें बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई. वहीं भाजपा विधायक दल की भी बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित विधायक उपस्थित रहे.

अरविंद शर्मा, ब्यूरो चीफ, अहमदाबाद

Recent Posts

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

6 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

11 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

16 minutes ago

शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

21 minutes ago

सऊदी के आगे लाचार बांग्लादेश! कपल की फांसी पर तारिक रहमान क्यों हैं चुप?

Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…

38 minutes ago