Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत

Champai Soren Swearing Ceremony Updates: झारखंड के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं महागठबंधन के सभी विधायकों को आज हैदराबाद भेजा सकता है.

Champai Soren Swearing Ceremony Updates

राज्यपाल से मिलने के बाद चंपई सोरेन.

Champai Soren Swearing Ceremony Updates: लोकसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले उत्तर भारत केे दो महत्वपूर्ण राज्यों में सियासी उठापटक देखने को मिली. बिहार में जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में चले गए तो वहीं उसी से अलग होकर बने झारखंड में हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और अब चंपई सोरेन नए सीएम बनने जा रहे हैं.

राजभवन ने गुरुवार शाम को सीएम पद के शपथ की तारीख तय की तो शुक्रवार सुबह संयुक्त गठबंधन ने समय भी फाइनल कर दिया है. जानकारी के अनुसार चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे झारखंड के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. इससे पहले बुधवार शाम को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से ही विधायक दल के नेता चंपई और अन्य सहयोगी राज्यपाल के न्योते का इंतजार कर रहे थे. क्योंकि उन्होंने बुधवार रात 9 बजे ही सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

आज हैदराबाद जा सकते हैं सभी विधायक

हालांकि इस सबके बीच राज्यपाल शपथ ग्रहण का समय तय नहीं कर रहे थे. इसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिखा तो गवर्नर ने उन्हें मिलने बुलाया. यह मुलाकात करीब रात 11 बजे हुई. इस दौरान राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के लिए शुक्रवार दोपहर का समय तय किया. वहीं बहुमत परीक्षण के लिए सरकार को 10 दिन का समय मिला है.

इससे पहले महागठबंधन के विधायक रांची से हैदराबाद जाने की तैयारी में थे. रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर करीब 2 घंटे से ज्यादा सभी विधायक चार्टर्ड प्लेन में बैठे रहे. लेकिन घने कोहरे और मौसम खराब होने के कारण विमान उड़ नहीं सका. हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सुबह सभी विधायक हैदराबाद जा सकते हैं.

हेमंत सोरेन की रिमांड पर फैसला आज

वहीं हेमंत सोरेन की गुरुवार को ईडी की कस्टडी नहीं मिल सकी. कोर्ट ने उनको ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया. वहीं जानकारी के अनुसार कोर्ट आज हेमंत सोरेन की रिमांड पर फैसला सुना सकती है. वहीं हेमंत की याचिका पर हाईकोर्ट ने अर्जेंसी नहीं होने की बात करते हुए खारिज कर दिया. वहीं कपिल सिब्बल ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिसकी सुनवाई आज हो सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital