देश

सीएम ममता बनर्जी के सिर पर लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, पार्टी बोली- दुआ कीजिए

CM Mamata Banerjee suffered serious head injury: सीएम ममता बनर्जी के सिर में गंभीर चोट आई हैं. उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सीएम की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है. जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है. उनकी पार्टी टीएमसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है. उनके लिए दुआ कीजिए.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम अपने घर पर ट्रेड मिल पर वाॅक करते समय गिर गईं थीं. इसके बाद उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी उन्हें लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे. हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है. बता दें कि ममता बनर्जी इससे पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुकी हैं.

इस साल की शुरुआत में भी हुई थी चोटिल

बता दें कि सीएम ममता इसी साल सड़क हादसे में चोटिल हो गई थीं. उस समय वह बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं. धुंध की वजह से कार में ब्रेक लगाने के कारण उनके सिर में हल्की चोट लगी थी. इससे पहले जून 2023 में वह एक हादसे का शिकार हो गई थीं. यह दुर्घटना 27 जून को खराब मौसम के बाद सिलीगुढ़ी के पास सेवोके एयरबेस पर उनके हेलीकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुई थी. इस हादसे में उनके बाएं पैर और पीठ में चोट लगी थी.

साल 2021 में पैर फ्रैक्चर हो गया था

इससे पहले सीएम ममता साल 2021 में विधानसभा चुनाव से पहले चोटिल हो गई थीं. हालांकि तब उनका काफी दिनों तक इलाज चला था. पूरे चुनाव अभियान के दौरान वे पैर में प्लास्टर बांधे नजर आई थी. इस दौरान वह व्हीलचेयर पर बैठकर ही जनता को संबोधित करती थीं.

ये भी पढ़ेंः ‘आपके बिना जिंदगी मुश्किल…’ PM मोदी ने स्ट्रीट वेंडर्स को बांटा लोन, बोले- आपके जीवन को आसान बनाने में जुटा हूं

ये भी पढ़ेंः 2022 में भाजपा को ठेंगा दिखाकर TMC में गए, अब ममता ने नहीं दिया टिकट, बुरे फंसे बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago