Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘आपके बिना जिंदगी मुश्किल…’ PM मोदी ने स्ट्रीट वेंडर्स को बांटा लोन, बोले- आपके जीवन को आसान बनाने में जुटा हूं

PM Modi Address PM Swanidhi Beneficiaries: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना के तहत वेंडर्स को लोन वितरित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया.

PM Narendra Modi Address PM Swanidhi Beneficiaries

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते पीएम मोदी.

PM Narendra Modi Address PM Swanidhi Beneficiaries: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 1 लाख वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन बांटा. इसके साथ ही पीएम ने दिल्ली मेट्रो के दो 2 नए काॅरिडोर का शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित भी किया.

पीएम ने स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर कहा कि आप लोगों के बिना रोजमर्रा की जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है. कोरोना के दौरान हमने रेहड़ी पटरी वालों की ताकत देखी है. आप लोग हमारे आस-पास ही रहते हैं. पीएम ने आगे कहा कि मैं गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने में जुटा हुआ हूं. वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के लोग है जो मोदी को गालियां देने के लिए एकजुट हुआ है. इनकी विचारधारा है कुशासन, करप्शन और देश विरोधी हवा देना.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरी विचारधारा है भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को जड़ से मिटाना. मेरा मकसद है कि जनकल्याण से राष्ट्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो. भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बने. पीएम ने कहा कि हमारी सरकार पिछले 10 सालों से देश में गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की जिदंगी को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है. एक तरफ हम गरीबों के लिए घर बना रहे हैं तो दूसरी ओर मध्यम वर्ग के परिवारों को घर बनाने के लिए 50 हजार करोड़ की सब्सिडी अब तक हम दे चुके हैं.

पीएम ने कहा कि हाल में ही हमारी सरकार ने पीएम सूर्य घर फ्री बिजली स्कीम चालू की है. इस योजना में सरकार आप लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने में मदद करेगी. इससे 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी. पीएम ने आगे कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा उन्हें मोदी ने पूछा भी है और पूजा भी है. जिनके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं था तो मोदी ने कह दिया था कि अगर आपके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं है तो चिंता मत कीजिए. मोदी आपकी गारंटी लेता है.

पीएम ने वेंडर्स को संबोधित कर कहा कि पीएम स्वनिधि योजना मोदी की ऐसी ही गारंटी है जो आज रेहड़ी-पटरी, ठेले और ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले लाखों परिवारों का संबल बनी है. मोदी ने तय किया कि इनको बैंकों से सस्ता ऋण मिले और मोदी की गारंटी पर लोन मिले.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार, जिन्हें चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है

ये भी पढ़ेंः 2022 में भाजपा को ठेंगा दिखाकर TMC में गए, अब ममता ने नहीं दिया टिकट, बुरे फंसे बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital