सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
By Shubhra Rai
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भारत यात्रा पर हैं.
India Bhutan Relations: भारत के घनिष्ट मित्र-देशों में से एक भूटान के राष्ट्राध्यक्ष भारत दौरे पर आए हैं. यहां राजधानी दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात हुई. दोनों लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर एक-दूजे से मिले और बतियाए.
शेरिंग टोबगे ने जनवरी 2024 में भूटान के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की शुरूआत भारत से ही की है. भारत पहुंचने पर यहां उनका दिल्ली के हवाई अड्डे पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने स्वागत किया. विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, शेरिंग टोबगे 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं.
भूटानी प्रधानमंत्री की इस यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने उनका आभार व्यक्त करते हुए दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को मजबूत करने हेतु इसके महत्व पर जोर दिया. जायसवाल ने ये भावनाएं एक सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्त कीं, जब उन्होंने पीएम टोबगे का भव्य स्वागत किया और भारत और भूटान के अटूट बंधन पर प्रकाश डाला. पता चला है कि भारत आए भूटान के प्रधानमंत्री के साथ उनके विदेश मंत्री और व्यापार, ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन, उद्योग, वाणिज्य और रोजगार मंत्री भी आए हैं. साथ ही भूटान के शाही घराने के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.
PM मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा में शामिल होंगे
अपने प्रवास के दौरान, भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा में शामिल होने का कार्यक्रम है. इसके अतिरिक्त उन्हें भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा. उनके भारत दौरे में मुंबई का कार्यक्रम भी शामिल है, जो भूटान और भारत के बीच द्विपक्षीय जुड़ाव की बहुमुखी प्रकृति को रेखांकित करेगा.
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…