देश

सीएम रेखा गुप्ता आज घोंडा और सीमापुरी में विकास कार्यों का करेंगी लोकार्पण, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक्स पर दी जानकारी

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से लगातार विकास कार्यों को रफ्तार दी जा रही है. सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के नेतृत्व में दिल्ली को स्वच्छ बनाने के साथ ही जनता को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं, जाम मुक्त यातायात व्यवस्था देने की कोशिश की जा रही है.

CM Rekha Gupta करेंगी विकास कार्यों का लोकार्पण

इसी कड़ी में आज (17 जुलाई) सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर विकास की सौगात क्षेत्रवासियों को देने जा रही हैं.

मनोज तिवारी ने एक्स पर दी जानकारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक्स पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) जी का आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में आगमन हो रहा है, जहां घोंडा और सीमापुरी विधानसभा में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगी.”

यह भी पढ़ें-  बीजेपी सासंद रवि किशन ने पत्नी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, आचार्य पवन त्रिपाठी ने भेंट की सिद्धिविनायक की प्रतिमा

उन्होंने आगे लिखा, “इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे. विनम्र अनुरोध है कि इस अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक गण का स्वागत करें एवं कार्यक्रमों को सफल बनायें.” बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता का ये कार्यक्रम सुबह 9 बजे निर्धारित है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

9 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

9 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

37 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago