Bharat Express DD Free Dish

बीजेपी सांसद रवि किशन ने पत्नी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, आचार्य पवन त्रिपाठी ने भेंट की सिद्धिविनायक की प्रतिमा

Ravi Kishan Birthday: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan) आज (17 जुलाई) अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं.

Ravi Kishan

बीजेपी सांसद रवि किशन ने पत्नी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना.

Ravi Kishan Birthday: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan) आज (17 जुलाई) अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्हें देश-दुनिया से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर रवि किशन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

Ravi Kishan ने सिद्धिविनायक में की पूजा-अर्चना

बीजेपी सांसद रवि किशन अपनी पत्नी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी भी मौजूद रहे. उन्होंने बीजेपी सांसद रवि किशन को सिद्धिविनायक की एक प्रतिमा भेंट की.

पीतांबर फिल्म से Ravi Kishan ने बॉलीवुड में किया डेब्यू

रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है. उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘पीतांबर’ से की थी जो कि साल 1992 में रिलीज हुई थी. हालांकि उन्हें भोजपुरी सिनेमा से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई. उनकी फिल्म ‘सइयां हमार’ साल 2003 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan Birthday: जब पिता की पिटाई के बाद घर से भागे, जेब में थे सिर्फ 500 रुपये, कुछ ऐसी है रवि किशन के फिल्मी संघर्ष की कहानी

अलग-अलग भाषा की फिल्मों में किया काम

रवि किशन ने भोजपुरी और हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया है. कड़ी मेहनत के दम पर आज रवि किशन इस मुकाम पर पहुंचे हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read