Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीएम रेखा गुप्ता आज घोंडा और सीमापुरी में विकास कार्यों का करेंगी लोकार्पण, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक्स पर दी जानकारी

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर विकास की सौगात क्षेत्रवासियों को देने जा रही हैं.

CM Rekha Gupta

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता.

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से लगातार विकास कार्यों को रफ्तार दी जा रही है. सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के नेतृत्व में दिल्ली को स्वच्छ बनाने के साथ ही जनता को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं, जाम मुक्त यातायात व्यवस्था देने की कोशिश की जा रही है.

CM Rekha Gupta करेंगी विकास कार्यों का लोकार्पण

इसी कड़ी में आज (17 जुलाई) सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर विकास की सौगात क्षेत्रवासियों को देने जा रही हैं.

मनोज तिवारी ने एक्स पर दी जानकारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक्स पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) जी का आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में आगमन हो रहा है, जहां घोंडा और सीमापुरी विधानसभा में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगी.”

यह भी पढ़ें-  बीजेपी सासंद रवि किशन ने पत्नी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, आचार्य पवन त्रिपाठी ने भेंट की सिद्धिविनायक की प्रतिमा

उन्होंने आगे लिखा, “इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे. विनम्र अनुरोध है कि इस अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक गण का स्वागत करें एवं कार्यक्रमों को सफल बनायें.” बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता का ये कार्यक्रम सुबह 9 बजे निर्धारित है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital